Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर
06-Oct-2021 10:00 AM
By Vyom Dipansh
NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के नालंदा जिले से सामने आ रही है. नालंदा के बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर चाचा-भतीजी की मौत हो गई है. घटना की खबर मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
घटना नालंदा के बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन की है. यहां सुबह-सवेरे राजगीर-दानापुर पैसेंजर ट्रेन से कटकर चाचा और भतीजी लो मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बासुकीनाथ अपनी 7 वर्षीय भतीजी सुरुचि के साथ राजगीर दानापुर पैसेंजर ट्रेन पकड़कर पटना जा रहे थे. उसी दौरान रेलवे ट्रैक क्रॉस करने के दौरान विपरीत दिशा से ट्रेन आ गई और दोनों ट्रेन के चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई. ये दोनों बिहारशरीफ के खंदक पर रहते थे. अपने रिश्तेदार के श्राद्ध कर्म में भाग लेने के लिए महनार जा रहे थे.
जानकारी मिली है कि भतीजी की मौत मौके पर ही हो गई जबकि चाचा का एक हाथ कट गया. चाचा को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में पावापुरी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. यहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. रेल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.