Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...
07-Apr-2021 06:06 PM
By Pranay Raj
NALANDA : बिहार के नालंदा से एक और ऐसी खबर सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. लगातार कई चर्चित फैसले ले चुके नालंदा के किशोर न्याय परिषद के जज मानवेंद्र कुमार मिश्र ने एक और ऐसा निर्णय लिया है, जिसकी काफी तारीफ हो रही है. दरअसल किशोर न्याय परिषद के जज मानवेंद्र कुमार मिश्र ने एक आरोपी को बर्थडे गिफ्ट देते हुए उसे रिहा कर दिया.
पूरी घटना बिहार के नालंदा के किशोर न्याय परिषद की है, जहां किशोर न्याय परिषद के जज मानवेंद्र कुमार मिश्र ने एक आरोपी को रिहा कर दिया. मानवेंद्र कुमार मिश्र के इस बड़े फैसले पर किशोर न्याय परिषद के सदस्य धर्मेंद्र कुमार और उषा कुमारी ने भी अपनी सहमति दी है. बताया जा रहा है कि जिस आरोपी को कोर्ट ने रिहा किया है, उसने कोर्ट को बताया था कि आज उसका जन्मदिन है और वह 18 साल का हो गया है.
दरअसल नालंदा जिले के बिहार थाने के एक मोहल्ले का रहने वाले एक लड़के के ऊपर मामला था. बताया जा रहा है कि किशोर की मां की लड़ाई उसके पड़ोसी के साथ हुई टी. इस लड़ाई में लड़का भी शामिल हो गया. यह मामला इतना बढ़ गया कि कोर्ट तक आ पहुंचा. इसी मामले की आज बुधवार को कोर्ट में सुनवाई थी.
कोर्ट में सुनवाई के दौरान युवक ने जज से कहा कि आज उसका जन्मदिन है और वह 18 साल का हो गया है. उसके खिलाफ किसी अन्य थाने या कोर्ट में कोई दूसरा मुकदमा दर्ज नहीं है. उसने यह भी बताया कि वह दवा दुकान में कर्मचारी है. कोर्ट में सुनवाई के दिन वह दुकान नहीं जा पाता है, इसलिए दुकान मालिक उस दिन का वेतन काट लेता है. इससे परिवार चलाने में परेशानी होती है.
आरोपी लड़के की बात सुनकर कोर्ट ने उसकी मां से भी पूछताछ की. मां ने बेटे की बातों को सही बताया. साथ ही कहा कि बेटा अब ठीक से रहता है. कागजात देखने पर कोर्ट ने पाया कि साधारण प्रकृति के अपराध का यह मामला सात महीने से लंबित है, लेकिन पुलिस ने आरोप पत्र भी दाखिल नहीं किया है. इसके बाद कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए आरोपित किशोर को आरोप मुक्त करते हुए उसे रिहा कर दिया.