अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
12-Oct-2021 01:48 PM
By Vyom Dipansh
NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के नालंदा जिले से सामने आ रही है जहां नदी में डूबने से 4 लड़कियों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
घटना नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र के एरिया केमी नगर पंचायत के काजीचक गांव के पास की है. मिली जानकारी के अनुसार, चार लड़कियां नदी में नहाने गईं थी. इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने की वजह से चारों डूब गईं और उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद से मौके पर चीख पुकार मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से लड़कियों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया.
मृतकों में काजीचक गांव निवासी सीता कुमारी, शारदा कुमारी, राखी कुमारी और सोनम कुमारी शामिल हैं. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. इस घटना की सूचना पाकर दल बल के साथ सरमेरा थाना अध्यक्ष विवेक राज, सरमेरा प्रखंड के बीडीओ राजीव कुमार और सीओ शिवनंदन सिंह पहुंचे. मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया. फिलहाल पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.