Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
15-May-2021 08:37 PM
MUZAFFARPUR : जानलेवा कोरोना ने मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध डॉक्टर औऱ उनकी पत्नी की जान एक साथ ले ली है. शहर के डॉक्टर नंदकिशोर सिंह औऱ उनकी पत्नी प्रो. अरूणा सिंह की मौत हो गयी है. डॉ नंदकिशोर औऱ प्रो. अरूणा के बेटे डॉ आरोही मुजफ्फरपुर के सबसे प्रमुख चिकित्सकों में से एक हैं.
एक सप्ताह से थे संक्रमित
डॉ नंदकिशोर सिंह औऱ उनकी पत्नी एक सप्ताह पहले कोरोना से संक्रमित हो गये थे. उन्हें इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. लेकिन शनिवार को दोनों की मौत हो गयी है. पति-पत्नी की मौत की खबर फैलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.
डॉ नंदकिशोर मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्यरत रहे हैं. वहां वे ब्ल़ड बैंक के प्रभारी पद से रिटायर हुए थे. वहीं उनकी पत्नी अरूणा सिंह मुजफ्फरपुर के एमडीडीएम कॉलेज में प्रोफेसर पद से रिटायर हुई थीं. उनके बेटे आरोही कुमार मुजफ्फरपुर के प्रमुख चिकित्सकों में से एक माने जाते हैं.
डॉ नंदिकिशोर सिंह गरीबों के मुफ्त इलाज से लेकर कई दूसरे सामाजिक काम से लगातार जुड़े थे. परिजनों ने बताया कि दोनों का अंतिम संस्कार बेगूसराय के सिमरिया घाट पर होगा. शवों को वहां ले जाया जा रहा.