चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
21-Mar-2021 08:41 PM
MUZAFFARPUR : शराब के मामले में सरकार से वाहवाही हासिल करने के लिए बेचैन मुजफ्फरपुर पुलिस ने कानून को ही ताक पर रख दिया. पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया. नाराज जज ने पुलिस को जमकर फटकार लगायी औऱ नाबालिग को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया. जज ने इस मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी.
मुजफ्फरपुर के नगर थाने का कारनामा
दरअसल मुजफ्फरपुर की नगर थाना पुलिस ने शराब बेचने के आरोप में एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया था. कानून के मुताबिक अगर किसी नाबालिग को किसी अपराध के आरोप में गिरफ्तार किया भी जाता है तो उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश करना होता है. लेकिन पुलिस ने नाबालिग किशोर को शराबबंदी कानून के तहत बनाये गये विशेष कोर्ट में पेश कर दिया.
आपे से बाहर हुए जज
शराबबंदी कानून के लिए बनाये गये कोर्ट के जज ने जब नाबालिग किशोर को पुलिस की हिरासत में देखा तो वे हैरान रह गये. उन्होंने पुलिस से पूछा कि क्या उसे पता है कि जिसे कोर्ट में पेश किया गया है, उसकी उम्र क्या है. पुलिस वालों के पास कोई जवाब नहीं था. कोर्ट ने नाराज होकर पुलिस से कई औऱ सवाल पूछे. उनसे जुवेनाइल जस्टिस यानि नाबालिगों के लिए बने कानून के बारे में भी सवाल पूछे गये लेकिन किसी सवाल का सही जवाब नहीं मिला.
कोर्ट ने नाबालिग को दी जमानत
नाराज कोर्ट ने पुलिस को जमकर फटकार लगायी औऱ नाबालिग किशोर को तत्काल जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया. कोर्ट ने कहा कि नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जाना चाहिये. एडीजे ने किशोर को अगले डेट पर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश होने का निर्देश दिया.