कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि
11-Apr-2021 08:53 PM
By SONU SHARMA
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो दिल दहला देने वाली घटना है. दरअसल आग में झुलसती पत्नी को बचाने में जिंदा जलने से उसके पति की मौत हो गई. इस वीभत्स घटना में पत्नी भी जलकर बुरी तरह जख्मी हो गई है, जिसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
घटना मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट की है, जहां बोआरी गांव में पत्नी को आग से बचाने में पति की मौत हो गई. मृतक की पहचान संजय साह के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि संजय की पत्नी कंचन देवी गाय का दूध दूह रही थी. इस दौरान बगल में ही घूर सुलग रहा था. घूर की आग कंचन के सीफौन की साड़ी में पकड़ ली. वह देखती तब तक सीफौन की साड़ी धूंधूकर जलने लगी और कंचन के पूरे शरीर में आग फैल गई.
पत्नी को जलता देख संजय ने आग बुझाने के लिए पत्नी से लिपट गया. आग बुझने तक संजय इस हद तक जल गया कि उसने दम तोड़ दिया. पत्नी कंचन का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है. उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार रविवार की अहले सुबह गाय दुहने के दौरान यह घटना घटी. झुलसे दंपति की पहचान लालबाबू साह के बेटे संजय साह (32) और उसकी पत्नी कंचन देवी (28) के रूप में की गई है. इनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिसमे दो लड़का और एक लड़की है.
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह कंचन देवी दरवाजे पर गाय दुह रही थी. इसी क्रम में बगल में जल रहे घूर की आग से अचानक कपड़े में आग लग गई. बचाने गए पति भी झुलस गया. पति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वही पत्नी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है.