Bihar Police : 'गलती की तो सस्पेंड होना तय, विभागीय कार्रवाई बोनस में...',पुलिस में नहीं चलेगा "हुड हुड दबंग" वाला स्टाइल; DGP ने दिया यह आदेश Four Lane Bridge Construction : पटना-नालंदा समेत लाखों लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट; जानिए क्या है पूरी खबर Patna Airport Update: पटना एयरपोर्ट पर शुरू हुई नई सुविधाएं, अब यात्रियों को नहीं करना होगा यह काम; जानिए क्या है ख़ास BJP National President : राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का दो दिवसीय पटना दौरा आज से, बापू सभागार में होगा भव्य अभिनंदन समारोह Patna traffic action : सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने वालों पर सख्ती, पटना में नए ट्रैफिक नियम लागू; अब रात में भी चलेगा कार्रवाई अभियान Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में 5वें दिन गरमाएगा माहौल, अपराध और बजट पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने BSEB D.El.Ed Exam 2026: बिहार में प्राइमरी शिक्षक बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए आप कैसे भर सकते हैं फॉर्म Bihar school : बिहार के 24 DPO को नोटिस जारी, 7 लाख स्टूडेंट के साथ कर दिया बड़ा झोल; अब एक्शन में शिक्षा विभाग Patna Station Metro : इस जगह बन रहा पटना मेट्रो का सबसे बड़ा स्टेशन, तीन तल वाला इंटरचेंज स्टेशन भी हो रहा तैयार Patna traffic update : पटना ट्रैफिक अपडेट: सगुना मोड़, हड़ताली मोड़ और बेली रोड जाने के रूट बदले, जानें वैकल्पिक मार्ग
10-Apr-2023 01:07 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के इतिहास में पहली बार महानगरों की तर्ज पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू कर दी गई है अगर आप मुजफ्फरपुर शहर में दोपहिया, चार पहिया या अन्य किसी भी वाहन से अगर आप सफर करते हैं तो आपकी जानकारी के लिए यह महत्वपूर्ण खबर है. जिले के माडीपुर, इमलीचट्टी सरकारी बस स्टैंड, जुरन छपरा डीएम आवास मोड़ और कलमबाग चौक पर तत्काल ट्रैफिक सिग्नल के साथ-साथ कैमरे से ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम लागू किया गया. इससे आप अगर जल्दिबादी में निकलते हैं तो कोई भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी आपको डिस्टर्ब नहीं करेंगे.ऑटोमेटिक आपके वाहन के नंबर के आधार पर ई चालान कट जाएगा.
ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने का 5000 तथा बिना सीट बेल्ट का और फिर बिना हेलमेट पहने बाइक ड्राइवर का सरकार द्वारा निर्धारित दरों से ई चालान आपके थोड़ी से गलतियों के कारण कट सकता है. अगर बात करें तो यहां के लोग अपने घरों से बिना किसी ट्रैफिक नियमों का ध्यान रखें निकल जाते हैं. दूरदराज से आने वाले लोग भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं. वैसे सभी लोग अब सावधान हो जाए क्योंकि अब आपको प्रशासन रोककर शहर में फाइन नहीं काट रही है. आपके जाने के बाद आपको यह पता चलेगा कि इलेक्ट्रॉनिक ई चालान ट्रैफिक नियम नहीं पालन करने के जुर्म में कट गया.
दूसरी और आपके बताते चले कि शहर के कई मार्गो में निर्माण कार्य चल रहा है. जिससे आवागमन काफी मुश्किल होता है. कई सड़कों पर भीषण ट्रैफिक देखने को मिल सकती है और उसके बीच कई मार्गो में इलेक्ट्रॉनिक चालान कटने का ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम लागू हो गया है. अगर आप प्रशासन द्वारा चालू किए गए इस सिग्नल सिस्टम मार्ग में बीना ट्रैफिक नियम का पालन किए वाहनों का परिचालन करते हैं, तो आपको भारी पड़ सकता है. पूरे मामले पर पूछे जाने पर ट्रैफिक थानेदार धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि अभी चार जगह पर ट्रैफिक की सिग्नल सिस्टम वाली व्यवस्था चालू की गई है.
लोग इस चीज से अवगत हो जाए अन्यथा जुर्माना भरना पड़ सकता है. शहर में कई जगहों पर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत निर्माण कार्य कराया जा रहा है. जैसे ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया पूर्ण होगी वैसे ही पूरे शहर में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी. साथ ही साथ पूर्व से ही जिले से होकर गुजरने वाली एनएच 28 में महानगरों की तर्ज पर ओवरस्पीड वाले वाहनों का ऑटो चालान कट जाता है. हाईवे पर वाहनों की गति 80 किलोमीटर प्रति रफ्तार से सीमित है. अगर उससे ऊपर चलते हैं तो उसका भी चालान कट रहा है. सभी लोगों से आग्रह है कि सुरक्षित चले और ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करें साथ ही अपने आसपास के लोगो को इस नई सिस्टम की जानकारी भी शेयर कर दे ताकि वे भी जागरूक हो और नियमानुकूल वाहन परिचालन करें.