Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
26-Oct-2021 08:23 AM
By Rajiv Ranjan
MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से सामने आ रही है, जहां बेटी के लव मैरिज करने से नाराज़ उसके परिजनों ने उसके पति की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके साथ ही उन्होंने बेटी समेत उसके सास-ससुर को भी पीट-पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां मृतक की मां की हालत गंभीर बताई जा रही है. डॉक्टर ने उन्हें पटना रेफर कर दिया है.
मामला जितना थाना क्षेत्र के सठौरा का है. मिली जानकारी के मुताबिक सठौरा गांव के रहने वाले अवनीश कुमार ने गांव की ही रहने वाली पूजा नाम की लड़की से वर्ष 2019 में भागकर दिल्ली में कोर्ट मैरिज कर ली थी. शादी करने के बाद दोनों वहीं रह रहे थे. अवनीश यहां एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था. कोरोना संक्रमण के कारण नौकरी चली जाने पर अनवीश अपनी पत्नी पूजा को लेकर पिछले महीने गांव लौट आया था. बताया जा रहा है कि सोमवार की देर शाम पूजा के पिता मनोरंज सिंह प्रेमचन्द्र सिंह के घर आये और उन्होंने अवनीश को जान से मारने की धमकी दी.
मृतक अविनाश (File Photo)
रात में अविनाश का पूरा परिवार सोने जा रहा था. इस दौरान पिछले दरवाजे से घर में घुसे मनोरंजन सिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने अवनीश के सिर में गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद उन्होंने उन्होंने अवनीश के माता-पिता और पत्नी पूजा की भी जमकर पिटाई की.
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को इलाज के लिए मोतिहारी सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां मृतक की मां की हालत नाजुक बनी हुई है. उन्हें इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. इधर पुलिस ने अवनीश के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
मामले पर जितना थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग में प्रतिशोध का है जिसमें लड़की पक्ष की और से घटना को अंजाम दिया गया है. घटनास्थल से एक पिस्टल का खोखा भी बरामद किया गया है. पुलिस अन्य कई बिंदुओं पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.