ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

बिहार : सरकारी स्कूल बना अय्याशी का अड्डा, रातभर बार बालाओं ने लगाए ठुमके, अश्लील वीडियो वायरल

10-Sep-2021 10:47 AM

MOTIHARI : बिहार में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. ताजा मामला पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी का है. यहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ बार बालाएं भोजपुरी के द्विअर्थी गानों पर अश्लील ठुमके लगाती दिख रही हैं. जिसे छोटे- छोटे बच्चे भी देक रहे हैं.


news imagefile photo


मामला मोतिहारी के रक्सौल प्रखंड का है. यहां पलनवा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय आनंद सागर गम्हरिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. विडियो वायरल होने के बाद हेडमास्टर के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिक विद्यालय आनंद सागर गम्हरिया के कमरे बंद थे. जबकि बरामदे में अश्लील गाने पर नर्तकी डांस कर रही है और छोटे-छोटे बच्चे समेत लोग देख कर झूम रहे हैं.


news imagefile photo


शिक्षा के मंदिर में ऐसी अश्लील हरकत करने वाला डांस शर्मसार करने वाली है. हालांकि सरकारी आदेश के अनुसार शादी विवाह समेत किसी प्रकार का आयोजन के लिए विद्यालय का प्रयोग नहीं किया जा सकता है. ऐसे में जब यह वीडियो विद्यालय के प्रधान शिक्षक वजीर मियां को मिली तो वे भी सकते में आ गए और उन्होंने पलनवा थाना में लिखित आवेदन दिया है.


news imagefile photo


तीन नामजद सहित अज्ञात व्यक्तियों व आर्केस्ट्रा संचालक पर मामला दर्ज कराया गया है. नामजद अभियुक्त में कृष्णा बैठा, रविन्द्र बैठा और रामविनय साह शामिल है. इस संबंध में डीएसपी सागर कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षक के आवेदन पर प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.