Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
24-Oct-2021 12:27 PM
By Rajiv Ranjan
MOTIHARI : बिहार में पंचायत चुनाव के पांचवें चरण का मतदान आज हो रहा है. इसी बीच एक बड़ी खबर बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से सामने आ रही है जहां ड्यूटी पर तैनात एक मतदान कर्मी की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से बूथ पर अफरा तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि मतदान कर्मी की मौत हार्ट अटैक से हुई है.
मामला मोतिहारी के पताही प्रखंड के बखरी पंचायत का है. यहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंपारण के मतदान केंद्र संख्या 159 पर ड्यूटी पर तैनात एक मतदान कर्मी की मौत हो गई. मृतक की पहचान वंशीधर राम के रूप में हुई है जिनकी उम्र 56 वर्ष है. कर्मी की मौत हार्ट अटैक के कारण सुबह करीब 4 बजे हुई है.
मतदान केंद्र के पीठासीन पदाधिकारी विद्यानन्द चौधरी ने बताया कि सुबह 4 बजे के करीब पी 3 सी मतदान कर्मी वंशीधर राम के सीने में दर्द की शिकायत हुई. अचानक उनका दम फूलने लगा और तेज खांसी भी शुरू हो गयी. तबीयत ज्यादा बिगड़ता देख उन्हें इलाज के लिये स्थानीय पीएचसी भेजा गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी.
मौत की सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गयी, जिसके बाद शव को पीएचसी ले जाया गया. बताया जा रहा है कि मृतक जिला कृषि कार्यालय के कर्मी थे. उनका गृह जिला रोहतास है. पकड़ीदयाल एसडीओ कुमार रविन्द्र ने बताया कि मृतक के शव को उसके घर रोहतास भेजने की तैयारी की जा रही है.