Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
04-Oct-2021 12:39 PM
MOTIHARI : खीर खाने के बाद अचानक से 33 सिपाहियों की तबीयत बिगड़ गई. आनन फानन में सभी को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. मामले की सूचना पर वरीय पुलिस अधिकारियों को मिली तो हड़कंप मच गया. एसपी ने तुरंत मामले की जांच का आदेश दिया. शुरूआती जांच में बात फ़ूड प्वाइजनिंग की सामने आ रही है.
मामला बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित गंडक कॉलोनी का है. यहां सीआरपीएफ के बैरक में रह रहे जिला पुलिस बल के 33 जवान फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए. खाने में खीर खाने के बाद जवानों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गई. इतनी संख्या में जवानों के अचानक बीमार पड़ने से वहां अफरातफरी मच गई. आनन-फानन में सभी को सदर अस्पताल लाया गया.
घटना की जानकारी मिलने पर एसपी नवीन चंद्र झा भी जवानों को देखने सदर अस्पताल पहुंचे. सिविल सर्जन डॉ. अंजनी कुमार ने बताया कि सभी जवान खतरे से बाहर हैं. प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत स्थिर है. कल 4 जवानों की हालत थोड़ी गंभीर हो गई थी लेकिन उनका भी इलाज किया जिसके बाद अब उनकी सेहत में भी पहले से कुछ सुधार है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार गंडक कॉलोनी स्थित बैरक में पहले सीआरपीएफ के जवान रहते थे. सीआरपीएफ के जाने के बाद उस बैरक में जिला पुलिस बल के जवान रहते हैं. बैरक में फिलहाल दो सौ के करीब जवान रहते हैं. देर रात 33 जवानों ने खाने में रोटी-सब्जी के साथ खीर खाई थी. खीर खाने के करीब पंद्रह मिनट बाद ही जवान उल्टी और पेट से बेचैन होने लगे. अचानक सभी जवानों के पेट मे दर्द होने के बाद बैरक में अफरातफरी मच गई. पुलिस लाइन की गाड़ी से सभी को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.
जिन जवानों की तबीयत बिगड़ी उनका नाम अविरल कुमार, राहुल राज, मिथिलेश कुमार, मुकेश कुमार, मंटू कुमार सिंह, अशोक सौरव, महेश्वरनाथ, राजू कुमार, उत्तम कुमार, सौरभ कुमार, रितेश कुमार, चंदन कुमार, रुपेश कुमार, रोशन कुमार, अमित कुमार, करण सिन्हा, अमित सिंह, शैलेंद्र कुमार, राहुल कुमार, शशि महतो, बबलू कुमार, मयंक कुमार, जितेंद्र कुमार, माता बालम, देवेंद्र कुमार, संतोष प्रसाद, प्रशांत कुमार, रंजन कुमार, सनी कुमार, श्रीनिवास साह, रविशंकर साह और अंकित साह है.
एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि सभी जवान फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए हैं. इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों ने सभी के खतरे से बाहर होने की जानकारी दी है. डॉक्टरों की टीम जांच करेगी कि आखिर किस वजह से ऐसी घटना हुई है.