बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज
13-Oct-2021 10:01 AM
MOTIHARI : बिहार में पंचायत चुनाव का दौर चल रहा है. तीन चरणों का वोटिंग और मतगणना भी हो चुकी है. लेकिन इसी बीच बिहार के मोतिहारी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां गांव के लोग मुखिया प्रत्याशी से काफी डरे हुए हैं. मुखिया प्रत्याशी ने अपने पक्ष में वोट नहीं देने वालों को जान से मारने की धमकी दे डाली है.
दरअसल, मोतिहारी के तुरकौलिया प्रखंड क्षेत्र के सपही पंचायत से चुनाव में हारने के बाद एक मुखिया प्रत्याशी ने गांव के लोगों को जान से मारने की धमकी दी है, जिस वजह से लोग काफी दहशत में हैं. पंचायत चुनाव में मुखिया पद के लिए पारस चौधरी उम्मीदवार थे. मुखिया प्रत्याशी ने गांव के पांच लोगों पर धोखा देने का आरोप लगाया है. साथ ही गोली मारने की धमकी दी है.
बताया जा रहा है कि मंझरिया गांव से कम वोट मिलने के कारण पारस चौधरी चुनाव हार गए हैं. इसी को लेकर उन्होंने मतगणना के दिन देर रात एक युवक को पकड़वाकर पूछताछ की. इसके बाद घबड़ाए युवक ने वोट नहीं देनेवाले गांव के कुछ लोगों के नाम का खुलासा किया. इसके बाद से मुखिया प्रत्याशी गांव के पांच लोगों पर धोखा देने और चुनाव में खर्च राशि की मांग करते हुए उन्हें गोली मारने की धमकी दे रहे हैं.
सपही पंचायत के मंझरिया गांव निवासी दिनेश सिह ने रघुनाथपुर ओपी में आवेदन दिया है. ग्रामीण के मुताबिक वे त्रिभुवन चौक पर गए थे, जहां हारे हुए मुखिया प्रत्याशी पारस चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ घेरकर गाली-गलौज किया तथा कहा कि वोट नहीं दिया है, तुमको गोली मार देंगे. इस धमकी से उनका पूरा परिवार दहशत में है. वहीं, इस मामले में पूछने पर ओपी प्रभारी कंचन भास्कर ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.