ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

बिहार : DTO कर्मी को बदमाशों ने मारी गोली, ऑफिस से जाने के दौरान अपराधियों ने बनाया निशाना

27-Sep-2021 06:17 PM

MOTIHARI : बिहार में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से सामने आ रही है. यहां बदमाशों ने डीटीओ के कर्मी को गोली मार दी है. गोली लगने के कारण कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी की है. यहां कोटवा थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित बेलवा माधो पर हथियारबंद अपराधियों ने डीटीओ कर्मी को गोली मार दी है. गोलीबारी की इस घटना में डीटीओ कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि घायल डीटीओ कर्मी विकास सिंह मोतिहारी के सिसवा अजगरी का रहने वाला है. 


इस घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक डीटीओ कर्मी विकास सिंह अपने ऑफिस से निकला था. इस दौरान पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उसे गोली मार दी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर कोटवा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जख्मी को अस्पताल पहुंचाया. 


बताया जाता है कि लूट के दौरान कर्मी को गोली मारी गई है. फिलहाल निजी अस्पताल में भर्ती शख्स की हालत नाजुक बनी हुई है. जानकारी मिली है कि जख्मी विकास सिंह सीवान डीटीओ कार्यालय में डाटा ऑपरेटर पद पर कार्यरत है.