अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
17-Oct-2021 04:13 PM
MADHUBANI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मधुबनी जिले से सामने आ रही है, जहां पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई. इस घटना के बाद से मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद से इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
मामला बिस्फी थाना के हिरोपट्टी गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे गड्ढे से मिट्टी निकालने गए थे. तभी अचानक पानी भरे गड्ढे में डूब गए और तीनों की मौत हो गई. स्थानीय लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया. लोगों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों के शवों को गड्ढे से बाहर निकाला.

मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद से मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.