Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग
05-Sep-2021 08:53 AM
MADHEPURA : बिहार के मधेपुरा जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. रंट की चपेट में आने से एक के बाद एक चार लोगों की जान चली गई है. इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के घर के कोहराम मच गया है.
घटना मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज के बुधमा ओपी की है. यहां सिनवारा गांव में करंट की चपेट में आने से एक के बाद एक चार लोगों की मौत हो गई. शौचालय की टंकी का शटरिंग खोलने के दौरान चारों लोग चपेट में आ गए थे. मौत के शिकार हुए लोगों में एक घर का मालिक और तीन मजदूर हैं.
बताया जा रहा है कि महेश्वरी मंडल और गोनर मंडल ने अपने घर में शौचालय का निर्माण कराया था. शौचालय की टंकी का शटरिंग खोलने के लिए मजदूरों को बुलाया गया था. शटरिंग खोलने के दौरान पैर फिसलने से एक मजदूर के हाथ से बिजली का तार और बल्व छूट गया. तार और बल्व टंकी के बनाए गए पानी भरे गड्ढे में गिर गए. इससे पानी में करंट फैल गया. माहेश्वरी मंडल हौद में नीचे उतरा तो करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.
काफी देर तक बाहर नहीं आने पर शटरिंग खोलने आए मजदूर दीनानाथ राम नीचे उतरा. करंट से उसकी भी मौत हो गई. दोनों के बाहर नहीं निकलने पर बाकी बचे दो मजदूर नवल किशोर राम और नीतीश कुमार बारी-बारी से दोनों को देखने गए. वे दोनों भी करंट की चपेट में आ गए. करंट लगने से दोनों मजदूरों के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आस- पास के लोगों ने देखा कि उनकी मौत हो गयी है.
इस बड़ी घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, सीओ मनोरंजन कुमार मधुकर, बुधमा ओपी अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंहा आदि ने मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली. सीओ ने बताया कि मृतकों के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी.