ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज Bihar expressway : बिहार के इस जिले से गुजरेंगे तीन बड़े एक्सप्रेसवे, रेल कनेक्टिविटी से मिलेगा आर्थिक बल Bihar new rail line : बिहार के इस क्षेत्र को मिलेगी नई रेल लाइन, जल्द धरातल पर उतरेगा बड़ा प्रोजेक्ट Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम Bihar education department : बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शिक्षकों की शिकायतें होंगी चुटकियों में हल, यह सुविधा भी पूरी तरह डिजिटल

‘बिहार के लोगों की नहीं हुई कोई हकमारी.. बिहारी भी दूसरे राज्यों में काम करते है’ विरोधियों को सीएम नीतीश का दो टूक जवाब

‘बिहार के लोगों की नहीं हुई कोई हकमारी.. बिहारी भी दूसरे राज्यों में काम करते है’ विरोधियों को सीएम नीतीश का दो टूक जवाब

02-Nov-2023 04:47 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के नवनियुक्त शिक्षकों के बीच नियुक्त पत्र का वितरण किया। शिक्षकों की बहाली को लेकर उठ रहे सवाल पर सीएम नीतीश ने विरोधियों को दो टूक जवाब दिया है। सीएम ने कहा कि जो लोग आरोप लगा रहे हैं कि बाहरी लोगों को नौकरी देने से बिहार के लोगों की हकमारी हो रही है, तो उन्हें पता होना चाहिए कि बिहार के कितने ही लोग दूसरे राज्यों में नौकरी कर रहे हैं। यह तो खुशी की बात है कि दूसरे राज्यों से लोग बिहार आकर यहां के स्कूलों में पढ़ाएंगे।


सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार में एक लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। पटना में कम संख्या में कार्यक्रम आयोजित काया गया है लेकिन अन्य जिलों में भी नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। देश के अन्य राज्यों की तुलना में बिहार में बड़े पैमाने पर नियुक्ति की गई है। जितने बड़े पैमाने पर बिहार में नियुक्ति हुई है उतने बड़े पैमाने पर कही भी नियुक्ति नहीं हुई है। ये बात याद रखिएगा, खासकर मीडिया के लोगों को कहेंगे कि इस बात को याद रखिएगा।


उन्होंने कहा कि अभी केवल 50 हजार हुआ तो कितना छपा और हमलोग इतना भारी संख्या में कर रहे हैं तो थोड़े छपेगा। भले मत छापिए लेकिन बातवा तो जान लीजिए कि कितने बड़े पैमाने पर बहाली हो रहा है। 1.70 लाख शिक्षकों की बहाली के लिए हुई परीक्षा में करीब 8 लाख शिक्षकों ने भाग लिया। परीक्षा में सभी सफल नहीं हो सके तो सिर्फ 88 फीसदी शिक्षकों की ही बहाली हो सकी है। जो लोग सवाल उठा रहे हैं कि बाहरी लोगों की बहाली हुई है, उनको पता है सब दिन से कोई भी बहाली होती है तो देशभर के लोगों को मौका दिया जाता है। बिहार के लड़के लड़कियों को दूसरे राज्यों में कितनी बहाली मिलती है।


सीएम नीतीश ने कहा कि हम तो कई जगह घूमते रहते हैं, बिहार का लोग भी बाहर रहता है। जब यहां हमलोग कुछ दूसरे राज्यों के लोगों को बहाल किए हैं तो कुछ-कुछ कह रहे हैं। पहले नहीं आलोचना करता था। आजकल मीडिया जिसकी पब्लिसिटी कर रही है वही लोग आलोचना कहते हैं और कहते हैं कि बिहार के बाहर वालों को बुलाकर नौकरी दे रहे हैं। बिहार क्या देश से बाहर है, पूरा देश एक है। बिहार के लोग भी बाहर जाकर नौकरी करते हैं। कहा जा रहा है कि बिहार के लोगों के साथ अन्याय होगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं होगा।


उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के लोग बाहर भी नौकरी कर रहा है लेकिन सबलोग ऐसे ही बोलते रहते हैं। बिहार में शिक्षक की नौकरी पाने वाले लोगों में केरल, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा समेत की राज्यों के लोग शामिल हैं। ये तो खुशी की बात है कि दूसरे राज्यों के लोग कहां कहां से बिहार आ रहे हैं। दूसरे राज्यों के लोग यहां के स्कूलों में पढ़ाएंगे ये तो खुशी की बात है।