ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / बिहार के लिए गुड न्यूज : भागलपुर एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी विमान...

बिहार के लिए गुड न्यूज : भागलपुर एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी विमान सेवा, 3 मई को ट्रायल

24-Apr-2022 02:58 PM

BHAGALPUR : भागलपुर एयरपोर्ट से जल्द ही विमान सेवा शुरू हो सकती है। इसको लेकर विमान कंपनी राइप एयरलाइंस ट्रायल के लिए सहमति दी है। आगामी 3 मई को कंपनी इसका ट्रायल करेगी। एयरपोर्ट से फिलहाल 25-30 सीटर विमान के उड़ान भरने की बात कही जा रही है। शुरूआती दौर में राइप एयरलाइंस भागलपुर से पटना और कोलकाता की सेवा देगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल पर राइप एयरलाइंस के सीएमडी समेत अन्य अधिकारियों ने एयरपोर्ट के रनवे का निरीक्षण किया।


राइप एयरलाइंस के अधिकारियों ने 1100 मीटर के रनवे को 48 सीटर विमान के लिए दुरुस्त बताया। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल एयरपोर्ट पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। टेक ऑफ से पहले यात्रियों की अनिवार्य जांच के लिए भी व्यवस्था करनी होगी। इसके अलावा हवाई पट्टी पर इंजीनियरों की टीम, कार्गो की सुविधा और फ्यूल की व्यवस्था जरूरी है।


अधिकारियों ने बताया है कि इंफ्रास्टक्चर बढ़ाने के लिए यदि जिला प्रशासन लीज पर मैदान दे तो हवाई सेवा से जुड़ी तमाम सुविधाएं बहाल किए जाएंगे।कंपनी के अधिकारियों का कहना था कि सरकार से अनुमति मिले तो अक्षय तृतीया यानी 3 मई को हवाई सेवा की शुरुआत हो जाएगी। बता दें कि भागलपुर में रनवे की लंबाई 3600 फीट और हवाई अड्डा एरिया 3600 वर्गफीट लंबी गुना 100 वर्ग फीट चौड़ी है। राइप कंपनी के अधिकारियों ने रनवे को 48 सीटर विमान के लिए उपयुक्त बताया है।