ब्रेकिंग न्यूज़

छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Home / news / बिहार में कई ठिकानों पर NIA की रेड, PFI से जुड़ा है पूरा...

बिहार में कई ठिकानों पर NIA की रेड, PFI से जुड़ा है पूरा मामला

23-Nov-2023 10:21 AM

By First Bihar

KAIMUR : खबर बिहार के कैमूर जिले से निकल कर सामने आ रही है। जहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कार्रवाई की है। यहां अलग- अलग जगहों पर एनआई की छापेमारी जारी है। यह छापेमारी बीती रात से लेकर अबतक लगातार जारी है। एनआईए के अधिकारियों द्वारा कई टीम बनाकर अधौरा, भभुआ के बिठवार सहित कई प्रिंटिंग प्रेस पर भी छापा मारा गया है।


दरअसल, प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से जुड़े मामले में बिहार के कई जिलों में एनआईए ने समय - समय पर छापेमारी कर रही है। इससे पहले  एनआईए की टीम ने दरभंगा, मोतिहारी, मधुबनी, कटिहार सहित सीवान में छापेमारी की थी। वहीं, अब कैमूर जिले में एनआई की रेड हुई है। इससे करीब सात महीने पहले कटिहार में भी एनआईए ने रौतारा थाना क्षेत्र के दो ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। जहां राजबाड़ा गांव के रहने वाले मोहम्मद नजीम और चांपी गांव के मोहम्मद हसन के घर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। 


वहीं, अब मधुबनी के बाबूबरही थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रौलिया पंचायत के बरहारा गांव के वार्ड नं नौ में दो ठिकानों पर एनआईए की रेड हुई थी। एनआई की पांच सदस्यीय टीम ने सीवान में भी छापेमारी की थी। बताया गया था कि एनआईए के पास शदाकत अली को लेकर पीएफआई से जुड़ी कुछ जानकारियां मिली थी। इसके बाद राष्ट्रीय जांच एंजेसी की ओर से कार्रवाई की गई थी। वहीं, अब कैमूर जिले में एनआई ने सख्त कार्रवाई की है. यहां कई ठिकानों पर बुधवार रात से ही एनआई की छापेमारी जारी है। 


उधर, इससे पहले भी बिहार में एनआईए की रेड हो चुकी है। पीएफआई मामले में साल 2022, 28 जुलाई को दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र के उर्दू मोहल्ले में पेशे से वकील नूरुद्दीन जंगी के घर छापेमारी हुई थी। साथ ही इसके परिजनों से पूछताछ की गई थी।