ब्रेकिंग न्यूज़

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी

Home / news / बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट; अगले 24 घंटे में...

बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट; अगले 24 घंटे में बिगड़ सकता है मौसम

06-Sep-2024 07:34 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में बारिश का दौर लगातार जारी है। कई जिलों में आज और कल भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। लोगों और खासकर किसानों से सावधान रहने की अपील की गई है। वहीं बीते 24 घंटे की करें तो कई जिलों में जमकर बारिश हुई है। पटना में भी आज सुबह से ही बारिश देखने को मिल रही है। जिससे मौसम सुहाना हो गया। कई जगह पानी जमाव की भी समस्या सामने आ रही है।


बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र का असर राजधानी समेत आसपास इलाकों में देखने को मिला।  मौसम का मिजाज बदलते ही झमाझम वर्षा ने लोगोंं को उमस भरी गर्मी से राहत दी। सितंबर के पहले सप्ताह के दौरान एक घंटे में राजधानी में सर्वाधिक वर्षा 14.5 मिमी दर्ज की गई। झमाझम वर्षा के कारण राजधानी के चारों ओर जल जमाव की स्थिति बनी रही।


मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे में पटना सहित 3 जिलों में दो दिनों तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी व पश्विम चंपारण में गरज-तड़क के साथ भारी  बारिश को लेकर येलाे अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित 25 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।


उधर,पटना का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस जबकि, 37.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राजधान में मानसून सीजन के दौरान सामान्य से 41 फीसद कम वर्षा दर्ज की गई।