ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार: दबंग प्रत्याशी को वोट नहीं देने पर जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल...

बिहार: दबंग प्रत्याशी को वोट नहीं देने पर जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग

25-Oct-2021 10:48 AM

KATIHAR : बिहार में पंचायत चुनाव के दौरान लगातार हिंसक घटनाएं सामने आ रही हैं. बीते दिन पांचवे चरण के मतदान के दौरान सूबे के कई जिलों में मारपीट और हमले हुए. कटिहार जिले में तो एक दबंग प्रत्याशी के समर्थकों ने पराकाष्ठा की हद पार कर दी. दबंग प्रत्याशी के पक्ष में वोट नहीं करने से नाराज समर्थकों ने कई वोटरों के साथ मारपीट की और जब उससे मन हल्का नहीं हुआ तो उन्होंने एक व्यक्ति को आग को आग लगा दी.


घटना कटिहार जिले की है. यहां कृष्णा नगर चित्तौड़िया पंचायत में चुनाव के दौरान एक दबंग प्रत्याशी के समर्थकों ने वोटरों के साथ जमकर मारपीट की. इस दौरान उन्होंने एक वोटर के शरीर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया. जख्मी की पहचान नरेश साह के रूप में की गई है, जिसे फ़िलहाल कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


घटना के संबंध में पीड़ित की मां नगीना देवी ने बताया कि पंचायत चुनाव में वार्ड सदस्य पद से दूसरी बार विजय हुए प्रत्याशी संजय सिंह एवं संजय दास अपने समर्थकों के साथ शनिवार को उनके घर पर आकर वोट नहीं देने की बात कह कर मारपीट करने लगे. जिसका उन लोगों ने कड़ा विरोध भी किया इसके बाद उन लोगों ने इसकी सूचना गांव के अन्य लोगों के साथ मनसाही पुलिस को भी दी.


घटना के बाद आरोपी पक्षों के द्वारा पंचायत कर मामले को सुलझाने की बात कही गई, मगर रविवार को ना तो बैठक हुई और ना ही कोई कार्रवाई. रविवार की शाम संजय सिंह फिर से अपने समर्थकों के साथ उनके घर पर आया और उनके पुत्र नरेश साह को समझौता की बात कर साथ लेकर चले गए. थोड़ी देर के बाद खबर मिली कि उनका पुत्र नरेश साह जले हुए हालात में रास्ते पर पड़ा हुआ है. जिसके बाद वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत उन्हें कटिहार सदर अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने नरेश साह की गंभीर स्थिति को देखते हुए कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. घटना के बाद से पीड़ित के गांव में भय का माहौल बना हुआ है.