ब्रेकिंग न्यूज़

इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Home / news / बिहार: वज्रपात से एक युवक की मौत, आकाशीय बिजली गिरने से 9 लोग...

बिहार: वज्रपात से एक युवक की मौत, आकाशीय बिजली गिरने से 9 लोग झुलसे

14-Jun-2021 04:35 PM

By Ranjan Kumar

KAIMUR : बिहार में समय से पहले दक्षिण-पक्ष्चिम मानसून का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है. राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सूबे के कैमूर जिले से सामने आ रही है. यहां वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई है. जबकि 8 अन्य लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए हैं. 


घटना कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र की है. यहां बाराडीह गांव में ठनका गिरने से एक युवक की जान चली गई है. बताया जा रहा है कि इस घटना में कुल 9 लोग झुलसे थे. जिसमें से आठ लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. जख्मियों को आनन-फानन में इलाज के लिए रोहतास जिले के के चेनारि स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनकी इलाज में जुटे हुए हैं. 


आपको बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक बिहार  में अगले पांच दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने वाली है. अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना है. इसी के साथ विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है.


पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक मॉनसून के सक्रिय रहने और बारिश के आसार हैं. वहीं इसके बाद भी अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है. इस बीच बिहार में जून के महीने में अच्छी बारिश की उम्मीद की जा रही है.