ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / news / बिहार के इस जिले में स्कूल की टाइमिंग बदली, अब इतने बजे तक...

बिहार के इस जिले में स्कूल की टाइमिंग बदली, अब इतने बजे तक ही होगी पढ़ाई

19-Apr-2023 07:11 PM

By First Bihar

SASARAM: बिहार में बढ़ती गर्मी और लू के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी में घर से बाहर निकलना लोगों के लिए चुनौती बन गई है।खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में रोहतास जिला प्रशासन ने बच्चों को राहत देने का फैसला लिया है। जिले में स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया गया है। अब जिले के सभी स्कूलों का संचालन सुबह 6:30 बजे से लेकर 10:30 ही किया जाएगा।


दरअसल, रोहतास में लू और बढ़ती गर्मी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश दिया है। डीएम के आदेश के मुताबिक 20 अप्रैल से अगले आदेश तक प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के स्कूलों का संचालन सुबह साढ़े छह बजे से 10.30 बजे होगा। दो शिफ्ट वाले प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल  की तरह संचालित होंगे।


रोहतास डीएम ने एसडीएम, बीडीओ, सीओ समेत अन्य अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। आदेश की अवहेलना कर विद्यालय को संचालित करने वाले प्रधानाध्यापकों और संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को लू से बचाने का हर संभव उपाय जरूर करें।