1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
19-Apr-2023 02:40 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार के विभिन्न जिलों में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बढ़ती गर्मी का सबसे सामना स्कूली बच्चों को करना पड़ रहा है। बढ़ती गर्मी के कारण राज्य के सभी स्कूलों का संचालन सुबह 10:45 तक ही किया जा रहा है। बावजूद इसके भीषण गर्मी में स्कूल जाना बच्चों के लिए काफी कष्टकारी साबित हो रहा है। ऐसे में मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने पांचवीं तक से सभी सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। जिला प्रशासन की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है।
दरअसर, बिहार में बढ़ती गर्मी के साथ हिटवेव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गया, मुजफ्फरपुर समेत राज्य के सभी जिलों में लगभग यही हाल है। इसी बीच मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए जिले की पांचवीं तक की सभी स्कूलों को 20 अप्रैल से लेकर 22 अप्रैल तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि बढ़ती गर्मी और उमस को ध्यान में रखते हुए अगले आदेश तक जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पांचवीं तक की शैक्षणिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।
उधर, पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को हिटवेव को लेकर अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की है। बैठक में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत तमाम बड़े अधिकारी और संबंधित विभाग के लोग मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने इसको लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि गर्मी को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग कम की गई है। अधिकतम तापमान पर नजर रखी जा रही है। अगर जरूरत हुई तो स्कूलों को बंद करने पर फैसला लिया जाएगा।
