ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

बिहार के इस गांव में डायरिया का कहर: 60 से अधिक लोग बीमार, मेडिकल कैंप लगाकर लोगों का हो रहा इलाज; दहशत में ग्रामीण

29-Aug-2024 11:21 AM

By First Bihar

MADHUBANI: बरसात के मौसम में डायरिया आम बात हो गई है हालांकि जब यह बड़ा रूप ले ले तो जानलेवा भी साबित हो सकता है। बिहार के मुधबनी में डायरिया का कहर देखने को मिल रहा है। पूरा गांव बीते 20 अगस्त से ही डायरिया की चपेट में है।


दरअसल, लखनौर प्रखंड के हरभंगा गांव कक्कर्री मुसहरी टोला में डायरिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है। बीते 20 अगस्त से ही डायरिया से गांव के पांच दर्जन से अधिक लोग प्रभावित हैं। डायरिया से ग्रसित लोगों में बूढ़े, बच्चे, महिलाए शामिल हैं। गांव में डायरिया के प्रकोप से ग्रामीण डरे सहमे घरों में दुबके रहते हैं।


गांव में किसी अधिकारी अथवा मीडिया कर्मी के आने की खबर पर अपने अपने घरों से बाहर निकलते हैं और डायरिया को लेकर अपनी परेशानी बताते हैं। ग्रामीणों की माने तो गांव में डायरिया की चपेट में एक दो लोगों का रोज आना जारी है। गांव में डायरिया के प्रकोप की जानकारी के बाद कई कैम्प लगाया गया। 


स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में एक डॉक्टर और एक एएनएम को तैनात किया गया है जो लोगों को इलाज कर रहे हैं। डायरिया पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं होने ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। स्कूलों में भी बच्चों की उपस्थिति कम हो गई है। 


ग्रामीणों की माने तो रोज लोग डायरिया की चपेट में आ रहे है। इसकी रोकथाम के लिए गांव के समुदायिक भवन में कुछ दिनों के लिए स्थाई कैंप लगाया जाए। गांव में फैले डायरिया पर नियंत्रण के लिए स्थाई कैंप लगाने को लेकर सिविल सर्जन ने कहा कि नजर बनी हुई है जरूरत करने पर इसकी भी व्यवस्था की जाएगी।

रिपोर्ट- कुमार गौरव