ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / बिहार में कोर्ट का यह फैसला देश के लिए मिसाल, 4 महीने के...

बिहार में कोर्ट का यह फैसला देश के लिए मिसाल, 4 महीने के मासूम बच्चे के किये कोर्ट ने आरोपी पिता को बरी किया

27-Feb-2021 08:19 AM

PATNA : राज्य के अंदर न्यायालयों की तरफ से स्पीडी ट्रायल के मामलों में तेजी से सुनवाई कर दोषियों को सजा दिलाने की कई खबरें हाल के दिनों में देखने को मिली है लेकिन बिहारशरीफ कोर्ट ने एक ऐसा फैसला सुनाया है जो देश के लिए मिसाल बन गया है। न्यायपालिका के इतिहास में शायद ही ऐसा हुआ हो कि सबूत रहते हुए किसी आरोपी को बरी कर दिया गया। बिहारशरीफ कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए आरोपी पिता को इसलिए बरी कर दिया क्योंकि उसके गुनाह की सजा 4 माह के मासूम को न भुगतना पड़े। किशोर न्याय परिषद के प्रधान दंडाधिकारी मानवेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया। 


दरअसल यह मामला एक नाबालिग लड़की को भगा कर शादी करने और शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी किशोर को सबूत रहते हुए बरी करने का है कोर्ट ने नाबालिग दंपत्ति को साथ रहने के लिए आदेश दिया है। नाबालिक होने के कारण दोनों की शादी कानूनी रूप से भले ही मान्य नहीं हो लेकिन कोर्ट के निर्देश पर अब दोनों साथ रहेंगे। इस मामले में लड़की की उम्र 18 साल और लड़के की 19 साल है। दरअसल कोर्ट ने दंपति के 4 माह के बच्चे को देखते हुए यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। 


इस तरह के मामलों में कानूनन 3 से 10 साल तक की सजा का प्रावधान है लेकिन बिहारशरीफ की अदालत ने जो फैसला सुनाया है वह अपने आप में नजीर बन गया है। फैसला सुनाते हुए जज मानवेंद्र मिश्रा ने कहा कि यह के अपवाद है और दूसरे मामलों में यह फैसला नजीर बनेगा। जज ने कहा कि दोनों को 4 माह का बच्चा भी है। ऐसे में नाबालिग मां-बाप को अगर सजा दी जाती है तो एक मासूम का पालन पोषण और संरक्षण प्रभावित होगा। एक साथ तीन जिंदगी इस फैसले से प्रभावित होंगी। यही नहीं कोर्ट ने आशंका जताई कि किशोरी कि ऑनर किलिंग भी हो सकती है। बच्चे की जान भी खतरे में पड़ सकती है। इसलिए अदालत ने दंपत्ति को साथ रहने का आदेश दिया और मासूम के आरोपी पिता को बरी कर दिया। बिहारशरीफ कोर्ट के इस फैसले की चर्चा अब हर तरफ है।