ब्रेकिंग न्यूज़

Katihar police clash : वर्दी वाले से गुंडई ! शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ महिला ने जमकर काटा बवाल, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप Nawada rape case : बिहार में यह कैसा सुशासन ? महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत से मिला शव; ग्रामीणों का सड़क जाम school bus accident Bihar : स्कूली बस-ट्रक टक्कर में दो शिक्षकों की मौत, 10 से अधिक बच्चे घायल Bihar Dam Tourism : बिहार में 8 बांध बनेंगे पर्यटन स्थल, नीतीश सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है पूरा प्लान Patna High Court : शराबबंदी कानून को लेकर पटना HC का बड़ा आदेश, अब इन लोगों की संपत्ति नहीं जब्त; पढ़िए क्या है निर्देश Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 11वां दिन, आरक्षण और रामविलास पासवान मुद्दे पर आज भी हो सकता है घमासान Bihar Startup Scheme : बिहार के ग्रामीण युवाओं के लिए खुशखबरी, अब इस काम के लिए पटना जाने से मिलेगी राहत Bihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री से पहले देने होगी यह जानकारी, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया नियम बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम

बिहार के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लिस्ट में कहीं आपका शहर भी तो नहीं !

बिहार के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लिस्ट में कहीं आपका शहर भी तो नहीं !

24-Jun-2022 06:49 AM

PATNA: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में मेघ गर्जन और बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी दक्षिण बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार है। इनमे पटना, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद जैसे जिले शामिल हैं। वहीं प्रदेश के उत्तरी भागों के 17 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और आठ जिलों के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया एवं किशनगंज जिलों झमाझम बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने औरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है।



हालांकि, प्रदेश के दक्षिणी भागों के कई जिलों में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। वहीं, भागलपुर जिले के कोलगांव में 30.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। गुरुवार को 39.1 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली प्रदेश का गर्म शहर रहा, जबकि राजधानी पटना के तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 37.0 डिग्री पहुंच गया।



मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो पूर्व पश्चिम ट्रफ-रेखा उत्तर पश्चिम राजस्थान से बंगाल की खाड़ी तक हरियाणा, उत्तरप्रदेश, बिहार और गांगेय पश्चिमी बंगाल से होकर समुद्र तल से गुजर रही है। वहीं एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास स्थित है। इन सभी मौसमी प्रभाव की वजह से राज्य में अगले 24 घंटों तक दक्षिण भाग के कुछ जिलों में बूंदा बांदी तो उत्तरी भागों में झमाझम बारिश हो सकती है।



भागलपुर के कोलगांव में गुरुवार को सबसे अधिक बारिश (30 .4 मिमी) हुई। वहीं सुपौल के भीमनगर और हरनौत में 27.6 मिमी, बांका के अमरपुर में 15.2, सुपौल के बीरपुर में 13, भागलपुर के बीहपुर में 11.2, पूर्वी चंपारण के पताही में 9.0, नालंदा के इस्लामपुर में 5.6, जमुई में 4.2, जमुई के सोनू में 3.8, भागलपुर में 2.4 एवं बांका के कटोरिया में 1.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।