ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर

Home / news / बिहार के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का...

बिहार के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

05-Oct-2023 07:03 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में मॉनसून की सक्रियता बनी हुई है। गुरुवार को भी उत्तर पूर्व बिहार और दक्षिण पूर्व बिहार के 12 जिलों में हल्की और भारी बारिश का नजारा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार छह अक्टूबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। राजधानी पटना में भी सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है। हालांकि, राज्यभर में बादलों के छाये रहने से गर्मी और उमस से राहत मिली है।


वहीं, जिन जिलों में गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी है उनमें किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार शामिल हैं। जबकि सुपौल, मधेपुरा, अररिया, सहरसा, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में हल्की से मध्यम बारिश संभावित हैं। बारिश की गतिविधियां जिन जिलों में नहीं होंगी वहां तापमान एक से दो डिग्री ऊपर चढ़ सकता है।  



मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में सर्वाधिक बारिश रोहतास के दिनारा में 100.2 मिमी हुई। इसके अलावा भभुआ के अधवारा में 84.2 मिमी, पूर्णिया के जलालगढ़ में 81.4 मिमी, रोहतास के डेहरी में 81.2 मिमी, पूर्णिया के ढेंगराघाट में 80.6 मिमी, रोहतास के इंद्रपुरी में 77.4 मिमी, पश्चिमी चंपारण के गौनाहा में 72.6 मिमी हुई है।  


उधर,  अररिया के बहरगामा में 72.6 मिमी, पश्चिमी चंपारण में वाल्मिकीनगर में 69.2 मिमी, भभुआ के रामपुर में 68.2 मिमी, औरंगाबाद के नबीनगर में 68.2 मिमी, बारुण में 65.4 मिमी, भोजपुर के सहार में 64.2 मिमी, रोहतास के चेनारी में 62 मिमी, औरंगाबाद के दाउदनगर में 60.2 मिमी, भभुआ के कुद्रा में 49.4 मिमी, सुपौल के त्रिवेणीगंज में 48.4 मिमी, अरवल में 46.8 मिमी, सुपौल के मरौना में 45.6 मिमी बारिश हुई।