ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / पंचायत चुनाव के दौरान हाजीपुर में भारी हंगामा, उम्मीदवारों के समर्थक बूथ पर...

पंचायत चुनाव के दौरान हाजीपुर में भारी हंगामा, उम्मीदवारों के समर्थक बूथ पर भिड़े

20-Oct-2021 05:10 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR :  पंचायत चुनाव के दौरान आज बिहार में जगह-जगह से हिंसा की लगातार खबरें आई हैं. ताजा खबर हाजीपुर से सामने आ रही है. यहां मतदान के दौरान उम्मीदवारों के समर्थक आपस में भिड़ गए हैं. हंगामा इतना बड़ा है कि मतदान केंद्र पर जमकर तोड़फोड़ भी हुई है. तोड़फोड़ की घटना के बाद जिले के एसपी मौके पर पहुंचे हैं. उपद्रव कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.


हाजीपुर से आ रही खबर के मुताबिक के लालगंज में पंचायत चुनाव के दौरान घटनाओं में एक बूथ पर कुछ उपद्रवियों ने हंगामा किया. हंगामे की सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाई गई और हंगामा करने वालों की पहचान कर पुलिस ने उन्हें खदेड़ खदेड़ कर पकड़ा है. इस दौरान पुलिस ने हंगामा करने वालों की जमकर धुनाई भी की है. पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा को लेकर घटारो दो पूरी तरह से संवेदनशील बन गया.


पंचायत चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर उम्मीदवारों के समर्थकों के आपस में भिड़ने की खबर जैसे ही वैशाली एसपी को लगी वह तत्काल मौके पर पहुंचे हैं. पुलिस लगातार स्थिति को काबू करने में जुटी रही है. बताया जा रहा है कि एक उम्मीदवार ने अपने कमजोर स्थिति को देखते हुए समर्थकों के जरिए बूथ पर हंगामा करवाया. पुलिस पूरे मामले की छानबीन भी कर रही है. जिलों को हिरासत में लिया गया है, उनसे यह जानकारी ली जा रही है कि आखिरकार किसके कहने पर उन्होंने बूथ के ऊपर जाकर हंगामा किया.