मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
28-Jan-2023 12:03 PM
By MUKESH
GOPALGANJ: इस वक्त बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज से है जहां क्रिकेट खेलने के दौरान मारपीट में दो युवक घायल हो गए. जिसमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में तनाव माहौल है. इस घटना के सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर जांच शुरू कर दी. फिलाहल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 6 लोगो को लिया गया हिरासत में लिया है.
यह घटना गोपालगंज जिला अंतर्गत नगर थाना क्षेत्र के बसडीला गाँव की घटना है. जानकरी के अनुसार गोपालगंज जिले के नगर थाना अंतर्गत बसडीला गाँव में आज से तीन दिन पहले क्रिकेट खलने को लेकर विवाद हुआ था. जिसे लेकर कल पुनः दोनों पक्षों में लाठी डंडा से मारपीट हुई जिसमें एक युवक अंकित कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए. लेकिन ईलाज के क्रम में अंकित कुमार की मौत हो गई.
पुलिस ने अग्रेतर कार्यवाई करते हुए. सूचना संकलन एवं CCTV फुटेज के आधार पर इस मामले में कुल 6 लोगों को पुछताछ हेतु हिरासत में लिया है तथा इस घटना के अभियुक्तों की पहचान की जा चुकी है जिसकी गिरफ्तारी हेतू पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. मृतक परिजन शव को लेकर शनिवार सुबह से प्रदर्शन करने लगे. तभी दूसरे गुट के लोगों ने उनपर पत्थर बाजी शुरू कर दिए. जिसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. फिलहाल हालत काबू में बताया जा रहा हैं.