Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर
08-Oct-2021 08:02 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज में एक बड़ा हादसा हुआ है. दो बाइक की जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में एक महिला भी शामिल है. हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
घटना थावे थाना क्षेत्र की है. यहां इटवा पुल के पास दो बाइक के बीच आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई. इस हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर हथुआ निवासी टप्पू मियां और सकीना खातून गोपालगंज अपने कुछ निजी काम से आ रहे थे. तभी सामने से बाइक पर सवार होकर आ रहे अरविंद भारती की गाड़ी में टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौत हो गई.
इस हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि टप्पू मियां और सकीना खातून किसी जरूरी काम के लिए घर से निकले थे लेकिन वो वापस नहीं लौट सके. मौत की मनहूस खबर मिलते ही घर में चीख-चीत्कार मच गई.