ब्रेकिंग न्यूज़

पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत

Home / news / गोपालगंज में बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत, मृतकों के घर में मचा...

गोपालगंज में बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत, मृतकों के घर में मचा कोहराम

04-Jul-2021 08:21 PM

By Meraj Ahmad

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले में तीन लोगों की मौत हो गई है. भैंस को नहलाने के दौरान बाढ़ के पानी में डूबने से इनकी जान गई है. घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


घटना गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र की है. यहां बतरदेह गांव में भैंस को नहलाने के दौरान बाढ़ के पानी में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान पलटन चौधरी के बेटे महातम चौधरी (50), नरेश चौधरी के बेटे नागेंद्र चौधरी (30) और कारी चौधरी के बेटे रंजीत कुमार (18)  के रूप में की गई है. 


घटना की जानकारी होने पर पहुंचे सदर अनुमंडल पदाधिकारी उपेंद्र पाल ने स्थानीय अधिकारियों के साथ लापता किसानों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. गोताखोरों की मदद से पहले महातम चौधरी का शव पानी से बाहर निकाला गया. सके बाद नागेंद्र चौधरी और रंजीत कुमार की लाश को एनडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाला. एसडीओ उपेंद्र पाल ने कहा कि मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा राशि के रूप में दी जाएगी.