Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत
15-Sep-2021 11:00 AM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : बिहार में बेखौफ बदमाशों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. विधायकों के बाद अपराधियों ने प्रशासनिक अधिकारी को अपना निशाना बनाया है. बेखौफ बदमाश सीओ को अपना शिकार बनाते हुए उनका पिस्टल लेकर फरार हो गए हैं. इस घटना के बाद पुलिस महकमा हलकान है. अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है.
मामला बिहार के गोपालगंज जिले का है. यहां नगर थाना अंतगर्त बिस्कोमान भवन के पास बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाश सदर सीओ विजय कुमार सिंह का पिस्टल लेकर फरार हो गए हैं. इस घटना को लेकर सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद नगर थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
सदर सीओ ने पुलिस को बताया है कि बिस्कोमान भवन के पास स्थित उनके मकान पर गैस-चूल्हा रिपेयर करने के लिए सीवान जिले के मैरवा थाने के विजयीपुर मोड़ के प्रिंस यादव, सचिन कुमार और विकास पहुंचे. गैस-चूल्हा रिपेयर करने के दौरान वे ऑफिस से घर पहुंचे. इसके बाद पिस्तौल बिछावन पर रखकर वाशरूम में फ्रेश होने के लिए चले गए. वाशरूम से जब बाहर आए तो देखा कि तीनों युवक गायब हैं.
इसके बाद सीओ विजय कुमार सिंह की नजर जब बिछावन पर पड़ी तो देखा कि पिस्तौल गायब है. मैगजीन और छह जिंदा गोली वहीं पड़ा है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि इसके पहले दो बार युवक गैस-चूल्हा रिपेयर करने के लिए उनके मकान पर आ चुके हैं. वे तीनों आपराधिक प्रावृति के हैं.
इन अपराधियों के गिरोह की सरगना संजना नामक एक लड़की है. जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि बदमाशों ने उनका पिस्तौल संजना से तीस हजार रुपए में बेच दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.