बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल
20-Sep-2021 09:12 AM
GAYA : बिहार में पंचायत चुनाव से पहले शराबबंदी की पोल बहुत अच्छी तरह से खुलती नज़र आ रही है. पुलिस ने शराब पार्टी करते भाजपा नेता और मुखिया जी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. कहा जा रहा है कि गिरफ्तार सभी लोग शराब के नशे में धुत्त होकर हंगामा कर रहे थे. भाजपा नेता और मुखिया समेत सभी लोगों के शराब पीने की पुष्टि भी हुई है.
मामला गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र का है. बताया जाता है कि भाजपा के किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह और जगरनाथपुर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कुमार समेत पांच लोगों को शराब के नशे में धुत्त होकर हंगामा करने के जुर्म में फतेहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. फतेहपुर थानाध्यक्ष मनो राम ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध 37 बी/सी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है अब उन्हें जेल भेजने की तैयारी चल रही है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि जगरनाथपुर के मुखिया को दंगा कांड में आर्म्स एक्ट के तहत वर्ष 2020 से वांटेड चल रहे थे. पुलिस की नजर इन पर भी बनी हुई थी. लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहे थे. इस मामले में वह जमानत के लिए हाथ पैर मार रहे थे. शनिवार को ही इस मामले में उन्हें जमानत मिली थी और रात को जमानत मिलने की खुशी में वह अपने संगी साथियों के साथ अपने ही घर पर शराब पार्टी कर रहे थे.
थानाध्यक्ष ने बताया कि फतेहपुर पुलिस ने उनके घर पर विशेष अभियान के तहत छापेमारी की तो वहां शराब पार्टी में मुखिया धर्मेंद्र कुमार नशे में टल्ली और हंगामा करते हुए नजर आए. यही नहीं उनके साथ समर्थक भी हंगामा कर रहे थे. तभी पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मुखिया के अलावा दिलीप सिंह, अरविंद सिंह और धर्मजीत कुमार को सिंह को गिरफ्तार किया है.