ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप

Home / news / बिहार के गांवों को चमकाने की तैयारी.. 1 लाख से ज्यादा सफाईकर्मियों की...

बिहार के गांवों को चमकाने की तैयारी.. 1 लाख से ज्यादा सफाईकर्मियों की होगी तैनाती, पंचायती विभाग का फैसला

28-Mar-2022 07:52 AM

PATNA : सरकार ने सुशासन के कार्यक्रम के अंतर्गत आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 कार्यक्रम के तहत स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव का संकल्प लिया है। इसे पूरा करने के लिए लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान चरण-2 में 15वें वित्त आयोग की राशि का उपयोग करने की योजना है।  अब तक लगभग सभी वार्डों में पक्की गली-नाली का निर्माण हो चुका है। हालांकि, अब भी कुछ छूटे हुए बसाहटों को पक्की गली-नाली से जोड़ने की कार्रवाई जारी है। 


अब पंचायती राज विभाग ने सॉलिड एंड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत स्वच्छ भारत मिशन और 15वें वित्त आयोग से मिलने वाले अनुदान की राशि से सभी 1.10 लाख वार्डों में साफ़ सफाई सुनिश्चित करने के लिये सफाई कर्मियों की तैनाती पर काम शुरू कर दिया है। इससे शहरी निकायों की तरह गांवों की गलियां भी साफ रखी जा सकेंगी।


दरअसल, पंचायती राज विभाग के मार्गदर्शन में ही गांव के पंचायतों में वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के माध्यम से हर पक्की गली नाली पक्की करण योजना और ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना का क्रियान्वयन किया गया है। उसी समिति के माध्यम से सफाई कर्मियों की तैनाती भी किया जाने की संभावना है।


गांवों के 7 हर वार्ड में सफाई सुनिश्चित करने के लिए 1.10 लाख सफाई कर्मियों की तैनाती होगी। गांवों में हर गली पक्की करण योजना के क्रियान्वयन के बाद अब सरकार ने उन गलियों की सफाई करने के लिये कर्मियों की तैनाती करने की योजना पर काम शुरु. कर दिया है। पंचायती राज विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के तहत गांवों में चलाए जा रहे लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत इस योजना के संचालन की कार्ययोजना बनाई गई है। हर वार्ड में एक-एक सफाई कर्मी रखने के लिए सभी जिलों को दिशा-निर्देश देने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है।