अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
11-Aug-2020 02:07 PM
By Tahsin
PURNIYA : "उठ बेटा.. उठ चिंटू.. एक बार तो उठ.. बेटा एक बार तो मुझे मां कह कर बुला.. तुम्हें कुछ नहीं हुआ है.. तुम उठेगा.. मेरे बेटे को मेरे पास छोड़ दो.. चिंटू उठकर सबको दिखा दो तुम्हें कुछ नहीं हुआ है.."
ये दिल को झकझोर देने वाली बातें एक मां की है, जिन्होंन अपने बेटे को खो दिया. बेटे का शव देखते ही मां के चित्कार से वहां मौजूद लोगों की आंखें भी बहने लगी. इंजीनिय अंकित पिछले 4 सालों से ओरेकल फाइनेंस कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम कर रहे थे. इसी साल फरवरी में वे अमेरिका के वाशिंगटन डीसी स्थित कंपनी के ऑफिस में काम कर रहे थे. जहां उन्होंने सुसाइड कर लिया.
अंकित के पिता का कहना है कि कोरोना संकट के इस काल में लॉकडाउन के दौरान बिगड़ते हालत को देखते हुए कंपनी अंकित को प्रताड़ीत करने लगी. कंपनी ने इतना प्रताड़ित किया कि उसने आत्महत्या कर ली. उसका कंप्यूटर हैक कर लिया गया , लॉक कर दिया गया, मोबाइल तक ले लिया गया. इंडिया आने के लिए मना कर दिया गया, डराया गया, धमकाया गया, इतना हताश कर दिया कि उसे खुदकुशी करने पर मजबूर कर दिया गया. अपने बेटे की लाश देखते हुए पूर्णिया चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष पिता पवन कुमार अग्रवाल बस यही कह रहे हैं कि बेटा को विदेश नहीं जाने देते तो ही अच्छा होता.