बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
04-Dec-2021 03:56 PM
SIWAN : खबर सीवान से है जहाँ पुलिस को ऐसी सूचना मिली थी कि मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा पेट्रोल पंप के समीप एक लाइन होटल में कुछ संदिग्ध पुरुषों और महिलाओं का आना-जाना लगा रहता है. सूचना देने वाले ने आशंका जताई कि इस लाइन होटल में में देह व्यापार का धंधा किया जाता है. पुलिस ने सूचना की प्राथमिक तौर पर पड़ताल की और इसे सही पाए जाने पर छापेमारी की तैयारी में जुट गई. लेकिन, पुलिस ने छापेमारी की प्लानिंग शायद सही तरीके से नहीं की या फिर किसी ने इसकी जानकारी पहले ही लीक कर दी. बताया जा रहा है कि छापेमारी के बाद लाइन होटल से पुलिस ने तीन संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया था.
मिली जानकारी के मुताबिक महिलाओं को हिरासत में लेकर कर पुलिस टीम जीरादेई थाना चली गई. लाइन होटल में की गई छापेमारी और हिरासत में ली गई महिलाओं को देह व्यापार के रैकेट से जोड़कर देखा जा रहा है. वहीं पुलिस ने जांच का हवाला देकर कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया. जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि तितरा के प्रियंका लाइन होटल में कुछ संदिग्ध महिलाएं और पुरुष हमेशा आना-जाना करते हैं.
बताया जा रहा है कि जब लाइन होटल में महिलाएं व पुरुष मौजूद थे तभी किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां छापेमारी की. छापेमारी के दौरान वहां तीन महिलाएं मौजूद थीं, लेकिन पुलिस को छापेमारी में कोई पुरुष हाथ नहीं लगा. कहा जा रहा है कि पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद युवक भाग निकलने में कामयाब हो गए.