बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
17-Dec-2021 08:34 PM
VARANASI: बिहार के दो भोजपुरी गायकों औऱ एक्टरों के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग बनारस की सड़क पर आ गया. वाराणसी में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों गायकों और उनके समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गयी. काफी देर कर हंगामे से लेकर मारपीट की स्थिति बनी रही. पुलिस ने वहां पहुंच कर मामले को शांत किया.
वाराणसी में संग्राम
दरअसल वाराणसी के लंका क्षेत्र के नुआंव में गुरूवार की शाम बिहार के एक भोजपुरी गायक औऱ कलाकार के फिल्म की शूटिंग चल रही थी. इसी बीच दूसरे कलाकार के समर्थक माने जाने वाले एक गायक अपने लोगों को लेकर वहां पहुंच गये. फिल्म के शूटिंग के दौरान ही उत्पात शुरू हो गया. हालांकि वहां बाउंसर मौजूद थे. लेकिन उत्पात मचा रहे लोगों को संभालने में उनके पसीने छूट गये.
होटल में भी हंगामा
इस बीच फिल्म की शूटिंग कर रहे भोजपुरी गायक अपने होटल पहुंच गये. वाराणसी के डफी स्थिति होटल में पहुंच कर उन्होंने अपने समर्थकों को बुला लिया. कुछ ही देर में वहां 50 से ज्यादा लोग पहुंच गये. होटल के बाहर लोगों के जुटने से वहां अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. वे कह रहे थे कि अभी ही प्रतिद्वंदी खेमे से चल कर निपट लिया जाये. वहीं, होटल में अचानक 50 से अधिक लोगों का जुटान और हो-हल्ला पर पुलिस को खबर किया गया. होटल मालिक की सूचना पर रमना चौकी की पुलिस वहां पहुंची और लोगों को शांत किया.
हम आपको बता दें कि बिहार के दो भोजपुरी गायकों औऱ कलाकारों के बीच इन दिनों जंग छिड़ी है. दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे को निपटा देने की धमकी दे रहे हैं. दोनों के बीच जंग लगातार तेज होती जा रही है लेकिन अब आमने सामने की लड़ाई होनी शुरू हो गयी है. वाराणसी में आलम ये रहा कि डफी स्थित जिस होटल में भोजपुरी कलाकार रूके थे उसके बाहर रात भर पुलिस तैनात रही. दरअसल वहां विरोधी गुट के लोग भी पहुंच गये थे औऱ फरिया लेने पर उतारू थे.
रमना चौकी प्रभारी मनीष पाल ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा हंगामा किये जाने की खबर मिली थी जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची थी. पुलिस ने हंगामे पर उतारू लोगों को शांत कराया. लेकिन किसी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं की गयी है लिहाजा कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है.