ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट

बिहार के डीएम को रात के तीन बजे आया कॉल: हुजुर, मेरी तीन भैंस चोरी हो गयी है जल्दी से पता लगवा दीजिये

बिहार के डीएम को रात के तीन बजे आया कॉल: हुजुर, मेरी तीन भैंस चोरी हो गयी है जल्दी से पता लगवा दीजिये

04-Nov-2022 08:35 PM

SHEKHPURA: बिहार के एक डीएम अपने घर पर आराम से सो रहे थे कि रात के तीन बजे मोबाइल की घंटी बजने लगी. डीएम ने अननोन नंबर देखा तो फोन को इग्नोर किया. लेकिन तुरंत ही दूसरी दफे कॉल आया. डीएम ने जब फोन रिसीव किया तो उधर से आवाज आई. हुजूर, मेरी तीन भैंस चोरी हो गयी है, जल्दी से पता लगवा दीजिये. नहीं तो चोर निकल जायेंगे.


वाकया बिहार के शेखपुरा जिले का है. वहां के जिलाधिकारी सावन कुमार हैं. उन्होंने आम लोगों के बीच अपना नंबर सार्वजनिक कर रखा है. ताकि जब कोई बड़ी बात हो तो लोग उनसे संपर्क कर सकें. लेकिन रात के तीन बजे जब भैंस चोरी की शिकायत आयी तो जिलाधिकारी भी हैरान रह गये. उन्होंने फोन करने वाले को कहा कि वह सुबह में जनता दरबार में आकर मिले और अपनी शिकायत रखे.


पुलिस की भी खुली पोल

डीएम के पास आय़ी फोन कॉल ने शेखपुरा में पुलिस की भी पोल खोल दी. किसान संजय यादव की तीन भैंस चोरी कर ली गयी थी. उसने पहले पुलिस को ही खबर करने की कोशिश की थी. लेकिन जब किसी ने फोन नहीं उठाया तो डीएम के पास गुहार लगायी. सुबह होने के बाद वह शुक्रवार को जनता दरबार में पहुंचा और डीएम के पास अपनी फरियाद रखी. किसान संजय यादव ने कहा कि उसकी भैंसें चोरी कर ली गयी हैं औऱ पुलिस से कार्रवाई की उम्मीद नहीं है. अगर भैंस नहीं मिली तो आजीविका पर आफत आ जायेगी. 


किसान संजय यादव शेखपुरा के डीहकुसुंभा गांव का रहने वाला है. उसकी शिकायत सुनने के बाद डीएम ने जनता दरबार में उपस्थित एसडीपीओ कल्याण आनंद को इस मामले को सौंपा और तत्काल कार्रवाई कराने को कहा. डीएम के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.