कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि
15-Apr-2021 07:03 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : बिहार में कोरोना से स्थिति भयावह होती जा रही है. ऐसे में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़ा हो रहे हैं. इस बीच दरभंगा जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे. दरअसल बिहार के बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक डीएमसीएच में एक व्यक्ति को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जिसकी मौत हो गई. मौत के बाद उसकी डेड बॉडी को हॉस्पिटल के बाहर कचरे में फेंक दिया गया, जिसे बाद में कुत्ते नोंचने लगे.
मानवता को शर्मशार करने वाली इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि एक शख्स की लाश को कूड़े-कचरे के ढेर में हॉस्पिटल के बाहर फेंका गया है. जिसके अस्स्पास आवारा कुत्ते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि कुत्ते सूअर और अन्य आवारा पशु उसकी लाश को नोंच रहे थे. तभी वहां मौजूद लोगों ने उन्हें मारकर भगाया.

स्थानीय व्यक्ति का कहना था कि "हम 2 से 3 घंटा पहले बेता ओपी के बड़ा बाबू को फोन किए. लेकिन अभी तक वे यहां नहीं आए. इसके अलावा कैदी वार्ड मौजूद पुलिस और डीएमसीएच प्रशासन को भी इसकी सूचना दी लेकिन इस लावारिस शव का कोई सुधि लेने वाला नहीं है. आखिर कहीं ना कहीं यह संदेश मानवता की ओर जाता है, जो एक शर्मसार करने वाली बात है. स्थानीय लोग उस लावारिस शव का सुरक्षा करने में लगे हैं तो वहीं स्थानीय प्रशासन इसकी सुधि नहीं ले रहा है. जिससे स्थानीय लोग नाराज दिखे."

घटना सामने आने के बाद दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के अधीक्षक ने कहा कि एक विक्षिप्त व्यक्ति को 5 दिन पहले हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उसका इलाज चल रहा था. लेकिन मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह बार-बार बेड से उतरकर बाहर चला जा रहा था. इस बीच अस्पताल प्रबंधन को पता चला कि उसकी डेड बॉडी हॉस्पिटल रोड में कूड़े-कचरे की ढेर में पड़ी हुई है. मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से उस लावारिश लाश को प्लास्टिक में पैक कराकर पुलिसवालों को सौंप दिया गया.