ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / सीएम नीतीश की बैठक खत्म : परसो लेंगे बड़ा फैसला, फिर से सभी...

सीएम नीतीश की बैठक खत्म : परसो लेंगे बड़ा फैसला, फिर से सभी DM और SP के साथ करेंगे मीटिंग

16-Apr-2021 07:22 PM

PATNA : बिहार में कोरोना से बिगड़ते हालात को लेकर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रही अहम बैठक संपन्न हो गई है. बैठक के बाद सीएम नीतीश ने एक बड़ा संकेत दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य में कोरोना की हालात को देखते हुए एक बार फिर से सभी जिलों के डीएम और एसपी के साथ बैठक की जाएगी. इस बैठक के बाद ही कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है.


शुक्रवार को राज्य के तमाम वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि "परसो यानी कि रविवार को एक बार फिर से सभी जिलों के डीएम और एसपी के साथ बैठक की जाएगी. उनसे बातकर जिले में कोरोना की हालात की जानकारी ली जाएगी. इस बैठक के बाद ही कोई बड़ा निर्णय लिया जायेगा."



सीएम नीतीश ने कहा कि "आज की बैठक में जो भी जानकारी मिली है. उस सभी बातों को कल शनिवार को राज्यपाल के नेतृत्व में होने वाली सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के नेताओं के सामने रखा जायेगा. इस बैठक के अगले दिन भी राज्य के सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की जाएगी." इस मीटिंग के बाद ही राज्य सरकार कोई बड़ा निर्णय ले सकती है.


16 मई तक ये सारी चीजें रहेंगी बंद -


फिलहाल देश भर में तबाही मचा रही कोरोना वायरस को लेकर बिहार सरकार और भी ज्यादा सतर्क हो गई है. बिहार में कोरोना संक्रमण की वजह से स्थिति और भी ज्यादा खतरनाक होती जा रही हैं. इसलिए सरकार ने एक बड़ा फैसला ले लिया है. बिहार के सारे जिम, स्विमिंग पूल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, आउटडोर स्टेडियम और इनडोर स्टेडियम को बंद कर दिया गया है. 


संस्कृति, कला एवं युवा मंत्रालय की ओर से जारी नया आदेश के मुताबिक बिहार के सारे जिम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, आउटडोर स्टेडियम और इनडोर स्टेडियम को 16 मई तक बंद कर दिया गया है. कोरोना की दूसरे लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बिहार सरकार बहुत चिंतित है. इसलिए यह बड़ा निर्णय लिया गया है. 


मंत्रालय की ओर से जारी इस आदेश में साफ़-साफ़ लिखा गया है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर और राज्य में तेजी से बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए यह डिसीजन लिया गया है. पत्र में ये भी कहा गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से 16 मई तक लागू रहेगा. यह पत्र छात्र एवं युवा कल्याण विभाग के निदेशक संजय सिन्हा की ओर से निर्गत किया गया है.


news image