ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / बड़ी खबर : सीएम नीतीश कल लेंगे बड़ा फैसला, कोरोना को लेकर सभी...

बड़ी खबर : सीएम नीतीश कल लेंगे बड़ा फैसला, कोरोना को लेकर सभी जिलों के DM-SP के साथ करेंगे मीटिंग

05-Apr-2021 05:24 PM

PATNA : देश भर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फ़ैल रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. बिहार सरकार के स्वास्थ्य सचिव प्रत्यय अमृत ने एक बड़ा बयान दिया है. पटना में प्रेस कांफ्रेस के दौरान हेल्थ सेक्रेटरी ने कहा कि पिछली बार की तुलना में इसबार का कोरोना ज्यादा खतरनाक है और बड़ी तेजी से फ़ैल रहा है. इसलिए लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. 


बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि राज्य में कोरोना से बिगड़ते हालात को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल मंगलवार को सभी जिलों के डीएम, एसपी और एसएसपी के साथ मीटिंग करेंगे. प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने आगे कहा कि जिस तरह की स्थिति बन रही है, ऐसे में सावधानी बेहद जरूरी है. इस साल काफी तेजी से संक्रमण फैल रहा है. इसलिए नियमों का पालन करना बहुत आवश्यक है. यदि आज नही संभले तो मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ेगा.


news image


मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर में 12 बजे से सभी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक करेंगे और कोरोना से उतपन्न ताजा हालात के बारे में जानकारी लेंगे. सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक कल सीएम कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. कोरोना की रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. 


प्रेस वार्ता में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने पत्रकारों को बताया कि सोमवार को कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 935 नए नए मामले सामने आये हैं. विभाग के मुताबिक 72418 लोगों की जांच की गई, जिसमें 935 लोग पॉजिटिव मिले. उन्होंने बताया कि पटना एम्स में आईसीयू को 20 से बढ़ाकर 30 किया गया है. पीएमसीएच में 100 बेड उपलब्ध हैं. एनएमसीएच में 100 अतिरिक्त बेड उपलब्ध कराए गए हैं. बेड की कमी नहीं है लेकिन लोगों सजग रहना जरूरी है. 


news image



प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने पत्रकारों को बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रतिदिन जिलावार आंकड़ों की समीक्षा कर रहे हैं और दिशा निर्देश दिया जा रहा है. पिछले बार की तुलना में इस बार वायरस काफी तेजी से लोगों में फैल रहा है.