बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
06-Aug-2023 03:39 PM
By First Bihar
MOTIHARI: मोतिहारी के एक छात्र ने राजस्थान के कोटा में फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। मृतक छात्र कोटा में रहकर जेईई एडवांस की तैयारी कर रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्र के पैतृक घर कोटवा थाना के मच्छरगवां में कोहराम मच गया है। मृतक छात्र कोटा के महावीर नगर इलाके में किराए पर कमरा लेकर रहता था।
मृतक छात्र की पहचान कोटवा थाना के मच्छरगवां गांव निवासी शिक्षक जितेंद्र कुमार मिश्रा के 16 वर्षीय इकलौते बेटे भार्गव मिश्रा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भार्गव बहुत ही मेधावी छात्र था। उसकी लगन को देख उसके माता-पिता चाहते थे कि वह इंजीनियर बने। बेटे को इंजीनियर बनाने के लिए माता-पिता ने कलेजे पर पत्थर रखकर उसे इंजीनियरिंग की तैयारी करने के लिए कोटा भेजा था लेकिन उन्हें क्या पता था कि भार्गव कोटा से लौटकर कभी वापस नहीं आएगा।
परिजनों ने बताया कि भार्गव शुक्रवार दोपहर से ही किसी का फोन नहीं उठा रहा था। परेशान परिजनों ने जब मकान मालिक को फोन लगाकर बेटे के बारे में पूछा तो मकान मालिक भार्गव के कमरे पर गया। काफी आवाज देने के बाज जब उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो मकान मालिक को शक हुआ और आसपास के लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ दिया गया। कमरे के भीतर भार्गव का शव पाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।