BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय
01-Apr-2021 05:58 PM
CHHAPRA : जिले के मढौरा और मांझी में आगलगी की भीषण घटना हुई है. इस घटना में एक मासूम बच्चे और महिला की मौत हो गई है. इस घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. परिजन प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं.
पहली घटना छपरा के मढौरा प्रखंड की है, जहां मिर्जापुर पंचायत के बाबू के असोइया नट बस्ती में गुरुवार की दोपहर दो बजे के करीब बिजली तार में शार्ट सर्किट से आग लग गई. इस घटना में घर में सो रहे सात साल के एक मासूम की जान चली गई. घटनास्थल पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने जैसे-तैसे कर आग पर काबू पाया. बताया जा रहा की आगलगी की इस घटना में तीन घर बुरी तरह जलकर राख हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीओ, सीओ और मुखिया से स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग की है.
वहीं, दूसरी घटना छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र की है, जहां मझनपुरा गांव में गैस चूल्हे की आग से झुलस कर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार अजीत कुमार सिंह की पत्नी बेबी देवी गैस चुल्हे पर खाना बना रही थी. तभी चूल्हे की आग ने उनके कपड़े को पकड़ लिया. वह बचने के लिए चिल्लाने लगी. परिवार के अन्य लोग बचा पाते तब तक उनके पूरे बदन में आग लग चुकी थी, जिससे झुलस जाने के कारण उनकी मौत हो गई.