ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / अच्छी खबर: भागलपुर में गंगा नदी पर नये पुल के लिए टेंडर हुआ...

अच्छी खबर: भागलपुर में गंगा नदी पर नये पुल के लिए टेंडर हुआ फाइनल, जल्द शुरू होगा 4 लेन का नया पुल बनाने का काम

22-Mar-2021 08:32 PM

PATNA : भागलपुर में गंगा नदी पर दो लेन के सिर्फ एक पुल विक्रमशिला सेतु होने के कारण दशकों से परेशानी झेल रहे उस इलाके के करोड़ों लोगों के लिए बडी खबर है. विक्रमशीला सेतु के सामानांतर 4 लेन के लिए नये पुल के लिए टेंडर फाइनल हो गया है. अब जल्द ही पुल का निर्माण शुरू होगा. केंद्रीय सड़क परिवहन औऱ राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में ये जानकारी दी है.


सुशील मोदी ने पूछा था सवाल
दरअसल केंद्र सरकार ने भागलपुर में विक्रमशीला सेतु के सामानांतर नया पुल बनाने का एलान किया था. सुशील मोदी ने राज्यसभा में सवाल पूछा था कि पुल का निर्माण कार्य क्यों नहीं शुरू हो रहा है. जवाब में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि भागलपुर के पास बिक्रमशिला सेतु के समानान्तर गंगा पर 4 लेन नए पुल के लिए वित्तीय निविदा सम्पन्न हो गयी है.  गडकरी ने सोमवार को बताया कि भागलपुर के पास बिक्रमशिला सेतु के समानान्तर गंगा पर नए 4 लेन सेतु के निर्माण के लिए 1110.23 करोड़ रूपये भारत सरकार द्वारा स्वीकृति दी गई है.


53 एकड़ जमीन का हुआ अधिग्रहण
सुशील मोदी ने कहा है कि नये पुल को बनाने के लिए बिहार सरकार ने 53 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर लिया है. इसमें 40 एकड़ निजी जमीन है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि भागलपुर के पास गंगा नदी पर 2001 में शुरू हुए 4700 मीटर के बिक्रमशिला सेतु पर यातायात के अत्यधिक दबाव को देखते हुए  उसके समानान्तर 4 लेन नए पुल की स्वीकृति दी गई है.


केंद्र सरकार ने कहा है कि पुल निर्माण के लिए वित्तीय निविदा प्राप्त हो चुकी है. लेकिन पुल निर्माण शुरू करने के लिए वन विभाग,अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, वन्यजीव बोर्ड और अन्य प्राधिकारियों से मंजूरी लेना जरूरी है. ये औपचारिकतायें पूरी होते ही पुल का निर्माण शुरू कर दिया जायेगा.


सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार में एनडीए सरकार बनने के बाद गंगा नदी पर नया बनने वाला यह तीसरा पुल होगा. एनडीए सरकार से गंगा नदी पर सिर्फ दो पुल मोकामा में राजेन्द्र सेतु और पटना में महात्मा गांधी सेतु का ही निर्माण हुआ था. एनडीए सरकार के कार्यकाल में ही 1700 करोड़ की लागत से महात्मा गांधी सेतु के पुनरोद्धार का कार्य चल रहा है, उसके समानान्तर एक नया पुल के निर्माण भी कराया जा रहा है. पटना में नवनिर्मित दीघा-पहलेजा रेल सह सड़क पुल चालू किया जा चुका है. इसके साथ ही सिमरिया में गंगा पर बने राजेंद्र पुल का भी जीर्णोद्धार हो रहा है.