अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
23-Oct-2021 03:44 PM
BETTIAH : बिहार से अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं, जो काफी हैरान करने वाले होते हैं. एक और ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप दंग रह जायेंगे. दरअसल सोशल मीडिया पर पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित रामलखन सिंह यादव कॉलेज के इंटरनल एग्जाम की कॉपी की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक छात्र ने बॉलीवुड एक्टर सनी देओल को अपना पिता और हीरोइन प्रियंका चोपड़ा को अपनी मां बताया है.
पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में स्थित रामलखन सिंह यादव कॉलेज के दो छात्र शिवशंकर कुमार और आदित्य कुमार की कॉपी का फोटो वायरल हो रहा है. वायरल तस्वीर के मुताबिक शिवशंकर कुमार ने बॉलीवुड एक्टर सनी देओल को अपना पिता और हीरोइन प्रियंका चोपड़ा को अपनी मां बताया है. इसने विषय में इतिहास लिखा और कुछ सवालों के जवाब के रूप में अटपटी बातों को लिखा है. हालांकि रोल नंबर वाली जगह को इसने खाली छोड़ दिया है. हालाँकि फर्स्ट बिहार झारखंड इस वायरल उत्तर पुस्तिका की पुष्टि नहीं करता.
इतिहास में पूछे गए सवाल "अकबर ने जजिया कर क्यों समाप्त कर दिया ?" इसके जवाब में छात्र शिवशंकर ने लिखा है कि "अकबर की गर्लफ्रेंड का नाम रजिया था. रजिया को अकबर काफी प्यार करता था. इसलिए रजिया के कहने पर जजिया कर हटा दिया." एक दूसरे सवाल कि पुरातत्व से आओ क्या समझते हैं. इसके जवाब में उसने लिखा है "मेरे मास्टर नहीं पढ़ाये हैं. हम पुरातत्व से कुछ नहीं समझते." एक अन्य सवाल मोहनजोदड़ो के विशाल स्नानागार का वर्णन कीजिये. इसके जवाब में छात्र ने लिखा है कि "मोहनजोदड़ो के विशाल स्नानागार में राजा की पत्नी छबक-छबक कर नहाती थी और कपड़ा फीचती थी."
इसी कॉलेज के एक और छात्र आदित्य कुमार की भी उत्तर पुस्तिका की तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है. इसमें माता का नाम रानी देवी और पिता का नाम अमरेंद्र कुशवाहा लिखा हुआ है. इसी महीने 20 अक्टूबर का डेट भी लिखा हुआ है. साथ ही रोल नंबर 170 बताया है. विषय के कॉलम में इसने बिजनेस स्टडीज लिखा है.
उत्तर पुस्तिका में आदित्य ने जो बातें लिखीं, वह वाकई में हैरान करने वाला है. आदित्य ने लिखा है कि "मेरी प्रेमिका ने हमको धोखा दे दिया है. वह एक नहीं पांच पदकों से बात करती है. मैं अपना हाल क्या सुनाऊं, वह लड़की बड़ी बेवफा निकली. मैं उसे बहुत लव करता था लेकिन उसे मेरे लव की कदर नहीं. अब वह बहुत बदल गई है. वह बेवफा है और मैं उससे नफरत करता हूं."