अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
05-Nov-2021 12:29 PM
BETTIAH : बेतिया में जहरीली शराबकांड में मरने वालों की संख्या फिर बढ़ गई है. गुरुवार को 9 लोगों के मौत की खबर सामने आई थी लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 12 हो गई है. बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया. अभी भी कई लोग बीमार बताये जा रहे हैं जिनका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है.
मामला दक्षिणी तिलहुआ गांव का है. बता दें कि दिवाली की सुबह पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से एक दुखद खबर सामने आई थी. नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी तेलहुवा पंचायत में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं, कई लोग बुरी तरह बीमार बताये जा रहे थे. बीमार लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा था. इन्हीं लोगों में से जीएमसीएच में भर्ती तीन लोगों की मौत बीती रात हो गई.
पुलिस ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है. पुलिस अधिकारी का कहना है कि बीती रात हुई तीन लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है. सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अभी कुछ और लोग बीमार बताये जा रहे हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.