IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary'
10-Jun-2021 09:46 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर ग्रामीण इलाकों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है. अधिकारी गांव-गांव में जाकर ग्रामीणों को कोरोना की वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं लेकिन इस दौरान उन्हें विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है. बिहार के बेगूसराय में बीडीओ को महिलाओं ने लाठी-डंडे लेकर खदेड़ दिया और उन्होंने उन्होंने वैक्सीन लेने से साफ़ मना कर दिया.
घटना बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड की है, जहां दहिया मुसहरी टोला में कोविड का टीका लेने के लिए जागरूक करने गए बीडीओ और स्वास्थ्यकर्मियों को महिलाओं ने खदेड़ दिया. बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन की टीम को इस बात की जानकारी मिली थी कि दहिया मुसहरी टोला में किसी ने भी कोरोना की वैक्सीन नहीं ली है. इसी जानकारी के आधार पर बीडीओ मुकेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर, प्रखण्ड स्वास्थ प्रबंधक जितेंद्र कुमार, केयर इंडिया के डिटीएल गुंजन गौरव, आईसीटी राजकुमार राय, सीएच सी रंजन कुमार, पीड़ामल फाउंडेशन के अजित कुमार और अन्य स्वास्थ्य कर्मी दहिया मुसहरी पहुंचे थे.

अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी जैसे ही यहां पहुंचे, उन्होंने देखा कि महिलाएं पहले से हाथों में लाठी-डंडे लिए कड़ी हैं. जब बीडीओ मुकेश कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मी लोगों को समझाने का प्रयास किया कि वैक्सीन लेना कितना जरूरी है. ईसपपर किसी ने एक न सुनी और महिलाएं उलटे बीडीओ को कहने लगीं कि आप लोगों को रुपया मिलता है, हम को क्या मिलता है? बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि मुसहरी टोला के लोगों को उन्होंने काफी समझाया लेकिन फिर भी वैक्सीन लेने को तैयार नहीं हुआ.