ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर

नीतीश सरकार बंद पड़े तीन आयुर्वेदिक कॉलेजों को फिर से खोलेगी, बक्सर के साथ भागलपुर और दरभंगा के दिन बदलेंगे

नीतीश सरकार बंद पड़े तीन आयुर्वेदिक कॉलेजों को फिर से खोलेगी, बक्सर के साथ भागलपुर और दरभंगा के दिन बदलेंगे

21-Oct-2021 07:04 AM

PATNA : आयुष चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए नीतीश सरकार राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के साथ-साथ इसकी खामियों को दूर करने की तरफ आगे बढ़ने वाली है। राज्य सरकार ने बक्सर, भागलपुर और दरभंगा में बंद पड़े आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों को एक बार फिर से शुरू करने का फैसला किया है। इन आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों में एक बार फिर से पढ़ाई शुरू होगी। फिलहाल यह तीनों कॉलेज बंद हैं। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने इस बात का ऐलान किया है। इन कॉलेजों को फिर से पुनर्जीवित करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। 


स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि बिहार में आयुष चिकित्सा पद्धति को बेहतर करने के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजकों और जीएनएम की तैनाती की प्रक्रिया राज्य सरकार शुरू कर चुकी है। सूबे के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और वेलनेस सेंटर पर आयुर्वेदिक इलाज की सुविधा लोगों के लिए मुहैया कराई जाएगी। पटना और गोपालगंज में 50 बेड के आयुष हॉस्पिटल की स्थापना भी की जानी है। मंगल पांडे ने कहा है कि आयुर्वेदिक, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा कॉलेजों की शैक्षिक और आधारभूत संरचना की कमियों को दूर करना सरकार के एजेंडे में शामिल है। 


आपको बता दें कि बक्सर के साथ-साथ भागलपुर और दरभंगा में चल रहे आयुर्वेदिक कॉलेजों को बंद कर दिया गया था। बक्सर आयुर्वेदिक कॉलेज का मामला विधानसभा में भी उठ चुका है। इसे खोलने की मांग लगातार होती रही है। अब मंगल पांडे के इस बयान के बाद आयुर्वेदिक कॉलेज पुनर्जीवित किए जाने की उम्मीद बढ़ी है और ऐसे में आयुष चिकित्सा को लेकर लोग भी जागरूक होंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि बेगूसराय और दरभंगा के राजकीय आयुर्वैदिक महाविद्यालय में दो नए भवन बनाए जाएंगे। मुजफ्फरपुर स्थित होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में भी नए भवन का निर्माण कराया जाएगा।