अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
02-Jul-2021 10:02 PM
By DEEPAK
BAGHA : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में बाघ के हमले से एक युवक की मौत हो गई. घटना के बाद युवक के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. उधर खूंखार बाघ के डर से लोगों में दहशत का माहौल है.
घटना बगहा के रामनगर की है. यहां सेरवही बरवा गांव में बाघ के हमले से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान 28 वर्षीय बांका माझी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि दिन में खूंखार बाघ ने एक बकरी को भी अपना शिकार बनाया था. जानकारी मिली है कि पिछले कुछ दिनों से गांव के आस-पास ही बाघ ने डेरा जमा रखा है.

गांव में बाघ के आने की खबर वन विभाग के अधिकारियों को दी गई थी. इसके बाद भी बाघ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू नहीं किया गया, जिसके कारण युवक ने अपनी जान गंवा दी.

बाघ के हमले में मारे गए बंका माझी की पत्नी सविता देवी ने बताया कि उनके पति खेत में घास के लिए गए थे. अचानक उनकी मौत की खबर आ गई. एक दिन पहले ही उनके बकरी को भी बाद में शिकार किया था.

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन संरक्षक हेमकांत राय ने बताया कि बाघ के हमले से एक युवक की मौत की सूचना मिली है. सूचना के बाद वन विभाग की टीम को भेजा गया है. जल्दी ही रेस्क्यू चलाकर बाघ को जंगल तक पहुंचा दिया जाएगा.