ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा

Home / news / बिहार पुलिस का इकबाल खत्म! दो SP और 4 DSP के नपने के...

बिहार पुलिस का इकबाल खत्म! दो SP और 4 DSP के नपने के बावजूद धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, बालू बेचकर करोड़ों कमा रहे माफिया

29-Jul-2021 03:28 PM

ARA : सोन नदी में प्रतिबंध के बावजूद अवैध बालू खनन को लेकर सरकार ने दो एसपी, चार डीएसपी, एक एसडीएम, दस थानेदार, दर्जनभर दारोगा, तीन सीओ और एमवीआई समेत तीन दर्जन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया. मगर फिर भी सोन नदी में अवैध बालू खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. ताज्जुब की बात है कि बड़ी ही तेजी से वृहद पैमाने पर बालू के अवैध खनन का धंधा उसी इलाके में किया जा रहा है, जहां के छोटे से लेकर बड़े पदाधिकारियों पर गाज गिरी.


सरकार ने जिन अफसरों के ऊपर कार्रवाई की, उनमें से ज्यादातर अधिकारी भोजपुर जिले के थे. एसपी, डीएसपी, सीओ से लेकर थानेदार तक. इन सब के ऊपर कार्रवाई हुई लेकिन कार्रवाई के महज कुछ ही घंटे बीतने के बाद सोन नदी से सोना लूटने का कार्य एक बार फिर से गति पकड़ रहा है. दरअसल भोजपुर जिले से जो ताजा तस्वीरें सामने आई हैं, वे काफी हैरान करने वाली हैं. इन तस्वीरों को देखकर सरकार भी अचेत पड़ सकती है.


news image


दरअसल जो ताज़ी तस्वीरें भोजपुर जिले से सामने आई हैं, उनमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि एक, दो या दस दर्जन नहीं बल्कि हजारों की संख्या में नाव सोन नदी में दिखाई दे रही हैं. स्थानीय लोगों का दावा है कि ऐसी तस्वीरें शाम ढलते हर रोज देखी जाती हैं. एक साथ हजारों हजार की संख्या में नाव लेकर बालू माफिया सोन नदी में उतरते हैं और सोन नदी के गर्भ से सोना लूटकर ले जाते हैं. 


news image


एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि प्रतिदिन हजारों नाव सोन नदी में उतरती हैं. इन नावों से बालू बेचकर करोड़ों रुपये का अवैध कारोबार किया जाता है. उन्होंने बताया कि सोन नदी से निकला बालू बिहार और यूपी समेत कई राज्यों में खपाया जाता है. उस व्यक्ति ने कहा कि सरकार की दृढ इच्छा नहीं है कि वे अवैध खनन को रोके. प्रशासन चाहेगी तो आज भी आरा और छपरा में हजारों ट्रक चलते रहेंगे. यहां से बालू निकाल कर वैशाली, सोनपुर के दियारा और यूपी के बैरिया में बहुत सारे बिचौलियों से बेचा जाता है. 


इस शख्स ने ये भी बताया कि एक नाव पर लगभग 20 से अधिक मजदुर रहते हैं. और ऐस नहीं है कि ये सभी पटना, आरा या आसपास के इलाकों के ही रहने वाले होते हैं. यहां खगड़िया जैसे दूर दर्ज दराज के जिलों से भी मजदूर आते हैं. खनन रूका है तो सरकार को इनके जीवन यापन के बारे में भी सोचना चाहिए. इन मजदूरों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए. 


news image


पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद भी बड़े पैमाने पर हो रहे बालू के अवैध खनन को लेकर भोजपुर जिले के नवपदस्थापित एसपी विनय तिवारी ने कहा कि "ऐसी घटनाएं मेरे प्रकाश में आई हैं. हमलोग दिन या रात में अलग-अलग समय पर छापेमारी कर रहे हैं. यह बहुत बड़ी चुनौती है. इससे इनकार नहीं किया जा सकता. पुलिस अपनी ओर से स्ट्रेटेजी बनाकर का कर रही है. उस स्ट्रेटेजी को अलग-अलग फेज में धरातल पर उतारा जायेगा. इसके परिणाम भी सामने आये हैं."


भोजपुर के एसपी विनय ने ये भी कहा कि "पुलिस कार्रवाई कर रही है. नावों को जब्त किया जा रहा है. गिरफ्तारियां भी हुई हैं." जब्त की गई नावों की चोरी को लेकर लेकर पुलिस कप्तान ने कहा कि "हमलोग जो भी सामान जब्त करते हैं और उसे थाना लाने की स्थिति में नहीं रहते तो उसे किसी की निगरानी में दे देते हैं और उस व्यक्ति की जिम्मेदारी होती है कि वे चीजों की सुरक्षा करे."


news imageविनय तिवारी, एसपी, भोजपुर


एसपी ने आगे कहा कि "चूंकि नाव बहुत बड़ी होती है. इसलिए ये संभव नहीं है कि उसे थाना पर लाया जाये. इसलिए फिलहाल जिला पुलिस बल से पुलिस फोर्स और पुलिस अधियकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. जहां कुछ जब्त नावों को एकत्रित किया गया है. 


गौरतलब हो कि पिछले दिनों एसपी विनय तिवारी के नेतृत्व में एक बड़ी टीम ने सोन इलाके में लगभग 10 घंटे तक छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने दियारा इलाके के सुरौंधा, चंदपुरा, महादेवचक सेमरिया, मखदुमपुर, फुहा, कमालूचक महुईमहाल इलाके तक सोन के इलाके को खंगाला. पूरे दिन चली इस छापेमारी में एक-एक कर 9 नावों को जब्त किया गया. इस दौरान करीब 48 मजदूर भी पकड़े गए. ये सभी मजदूर, पटना, सारण , वैशाली और यूपी के रहने वाले थे.


news image


बिहार सरकार, जिला पुलिस और प्रशासन की इतनी कठोर कार्रवाई के बावजूद भी बालू माफिया कंट्रोल से बाहर हैं. उनकी नाव को जब्त कर सुरक्षित रखने में पुलिस भी असक्षम है. कार्रवाई के बाद भी बालू माफिया सोन से सोना लूटने से बाज नहीं आ रहे हैं. शाम ढलते सोन पर माफियाओं का कब्जा हो जाता है. वे जब चाहें, जहां चाहें, जैसे चाहें सोन से बालू निकलते हैं और मनमाने रेट पर इसे बिचौलियों और अन्य ग्राहकों को बेचते हैं. प्रतिदिन करोड़ों रुपये का खेल होता है. इतना कि आम आदमी इसका आकलन भी नहीं सक सकता.